7200mAh बैटरी वाला Vivo T5x 5G मिल रहा सस्ता, मात्र 833 रुपये में ले जाएं घर
अगर आपका बजट 25,000 रुपये से कम है और आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन पेश करे, तो Vivo T5x 5G पर मिल रही यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह फोन फिलहाल आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत में अच्छी-खासी कटौती हुई है।
SurveyFlipkart पर मिल रहा है खास ऑफर
लॉन्च के दौरान Vivo T5x 5G के 8GB RAM +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद यह 4000 रुपये बढ़कर 24,999 रुपये पर आ गया जो अब इसकी असली कीमत है। हालांकि, मौजूदा ऑफर के तहत इसके साइबर ग्रीन कलर वेरिएंट को 23,690 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को लगभग 1300 रुपये की छूट का लाभ मिल रहा है।
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को Amazon Pay Balance के तौर पर 710 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर का फायदा लेने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 22,980 रुपये रह जाती है।

जो लोग एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का विकल्प भी मौजूद है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 833 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली आसान किस्तों पर खरीद सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर से और कम हो सकती है कीमत
Amazon इस डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। पुराने स्मार्टफोन को बदलने पर 22,300 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि मिलने वाली फाइनल वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, उम्र और उसकी फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह डिवाइस मजबूत है, क्योंकि इसे IP68 और IP69+ रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें: 10 दिल खुश कर देने वाली कॉमेडी फिल्में जिन्हें देख कर हंसी नहीं होगी बंद
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
