OPPO A53 मोबाइल फोन की कीमत इंडिया में घटकर बेहद ही कम रह गई है। इस मोबाइल फोन की कीमत में Rs 2,500 रुपये की बड़ी कटौती हुई है। आपको बता देते है कि यह कंपनी का एक मिड-रेंज मोबाइल फोन है, जिसे अगस्त महीने में इंडिया में लॉन्च किया गया था, यानी यह पिछले साल ही बाजार में आ चुका है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के दिनों ही मॉडल लॉन्च के समय क्रमश: Rs 12,990 और Rs 15,490 के प्राइस में आते थे, यह दोनों ही मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में आते हैं।
आपको बता देते हैं कि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 2000 रुपये सस्ता कर दिया गया है, वहीँ अगर हम टॉप मॉडल यानी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इसके प्राइस में Rs 2,500 रुपये की बड़ी बड़ी कटौती दर्ज की गई है। अब यह दोनों ही फोंस आपको बेहद ही कम प्राइस में मिलने वाले हैं।
OPPO A53 मोबाइल फोन में एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह एक 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली डिस्प्ले है। आपको बता देते है कि फोन में आपको एक पंच-होल कटआउट भी मिल रहा है, जो स्क्रीन पर कैमरा प्लेसमेंट के लिए दिया गया है। OPPO A53 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है, इसके अलावा इसमें आपको एड्रेनो 610 ग्राफ़िक्स यानी GPU भी इसमें मिल रहा है।
फोन में यानी OPPO A53 में आपको 6GB तक की रैम के अलावा 128GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है, अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसे बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको कलरOS 7.2 पर आधारित एंड्राइड 10 की सपोर्ट मिल रही है।
कैमरा की अगर चर्चा करें तो OPPO A53 मोबाइल फोन एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, इसमें आपको एक 16MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। हालांकि इतना ही नहीं आपको नौच पर एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है।