चुटकियों में चार्ज होने वाला Xiaomi का ये फोन होगा इस तगड़ी तकनीकी से लैस, बुलेट ट्रेन जैसी होगी चार्जिंग स्पीड

Updated on 30-Nov-2021
HIGHLIGHTS

कई स्मार्टफोन ब्रांड जैसे Realme, Oppo, Vivo ऐसे फोन्स को बाजार में लाने की तैयारी में लगे हैं जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे

इंटरनेट से जानकारी मिल रही है कि Xiaomi एक ऐसा फोन लॉन्च करने वाला है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगा

इस मोबाइल फोन को या तो Redmi Note 11T Pro के नाम से इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, या ये फोन इंडिया में Redmi 11i HyperCharge के तौर पर एंट्री लेगा

स्मार्टफोन बाजार में कई स्मार्टफोन ब्रांड जैसे Realme, Oppo, Vivo ऐसे फोन्स को बाजार में लाने की तैयारी में लगे हैं जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। हालांकि एक नई रिपोर्ट इन सभी ब्रांडस की मंशा पर पानी फेरने के लिए Xiaomi की ओर से बाजार में आ रहा है। असल में इंटरनेट से जानकारी मिल रही है कि Xiaomi एक ऐसा फोन लॉन्च करने वाला है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगा, इस मोबाइल फोन को या तो Redmi Note 11T Pro के नाम से इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, या ये फोन इंडिया में Redmi 11i HyperCharge के तौर पर एंट्री लेगा। 

यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स

अगर हम 91Mobiles की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बात देते हैं कि इस फोन को या तो Redmi Note 11T pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसे Redmi Note 11T pro+ भी कहा जा सकता है, इन फोन्स को अभी हाल ही में इंडिया में एंट्री मिली है, और आज यानि 30 नवंबर को इंडिया में भी Redmi Note 11T 5G को लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि जानकारी यह भी मिल रही है कि इस 120W की फास्ट चार्जिंग वाले फोन को इंडिया में Redmi 11i HYperCharge के तौर पर भी लॉन्च किया जा सकता है, जो Redmi Note 11T का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। जानकारी ऐसी भी मिल रही है कि फोन को जनवरी से पहले ही लॉन्च किया जा सकता है। 

हालांकि अगर देखा जाये तो ऐसा कहा जा सकता है कि स्मार्टफोन को 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, वह दिसम्बर महीने में ही कभी लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक असल लॉन्च डेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें: केवल 44 रूपये के अंतर में Jio का यह रिचार्ज दे रहा है 42GB एक्स्ट्रा डाटा, 84 दिन की वैधता के साथ

Redmi Note 11T 5G इंडिया में लॉन्च

Redmi ने इंडिया के मार्किट में अपने Redmi Note 10T स्मार्टफोन की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन यानि Redmi Note 11T 5G को लॉन्च कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi Note 10T को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि Redmi Note 10T स्मार्टफोन Note Series का पहला 5G स्मार्टफोन था, जिसे मात्र 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि आज हम इस फोन के बारे में इससे ज्यादा बात नहीं  करने वाले हैं। असल में Redmi Note 11T 5G को इंडिया के मार्किट में एंट्री मिल गई है। अब ऐसे में आपको इसके बारे में बटन ज्यादा जरूरी है, आपको बता देते है कि Redmi note 11T 5G स्मार्टफोन में आपको एक फ़ास्टर Octa-Core प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको प्राइमेरी कैमरा और सेल्फ़ी कैमरा में हाई रेजोल्यूशन मिल रही है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। 

Redmi Note 11T 5G की कीमत

आपको बता देते हैं कि Redmi Note 11T 5G को इंडिया के मार्किट में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, यह कीमत फोन के बेस वैरिएन्ट की है। यानि फोन को इस कीमत में 6GB RAM और 64GB storage मॉडल में लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका एक अन्य मॉडल लेना चाहते हैं तो यह आपको 128GB स्टॉरिज के साथ मात्र 17,999 रुपये में ही मिल जाने वाला है। हालांकि अगर आप फोन के एक अन्य मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि फोन के 8GB और 128GB storage variant को 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: केवल 44 रूपये के अंतर में Jio का यह रिचार्ज दे रहा है 42GB एक्स्ट्रा डाटा, 84 दिन की वैधता के साथ

नोट: दर्शाई गई इमेज काल्पनिक हैं!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :