नए साल की शुरुआत में खरीद सकते हैं 108MP कैमरा वाले ये फोंस, जो आपको ज़रूर आएंगे पसंद

Highlights

108MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोंस

2022 में खरीदें ये बढ़िया कैमरा वाले फोंस

मोटोरोला, रियलमी और रेडमी के फोंस हैं शामिल

नए साल की शुरुआत में खरीद सकते हैं 108MP कैमरा वाले ये फोंस, जो आपको ज़रूर आएंगे पसंद

नए साल 2022 की शुरुआत हो गई है और अगर आप एक नया स्मार्टफोन (new smartphone) खरीदना चाह रहे हैं तो कुछ बढ़िया ऑफर शामिल हैं। हम आपको 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन (108MP camera phone) के बारे में बता रहे हैं जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे। अगर आप 2022 की शुरुआत में 108MP वाला धाकड़ फोन (108MP) खरीदना चाह रहे हैं तो इन फोंस पर ज़रूर नज़र डाल सकते हैं।

Moto G60

मोटो जी 60 (Moto G60) में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 732G प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 108MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP डेप्थ लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अन्य फीचर्स की बाट करें तो Moto G60 में 6000mAh बैटरी दी गई है।

moto g60

Realme 8 Pro

इस फोन में 6.4 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह स्नैपड्रैगन 720G SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB LPDDR4X के साथ पेयर किया गया है और फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल रही है। डिवाइस के बैक पर चार कैमरा मिल रहे हैं जिसमें एक 108MP Samsung HM2 प्राइमरी सेन्सर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP B&W लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 16MP का Sony IMX471 सेन्सर दिया गया है।

realme 8 pro

Redmi Note 10 Pro Max

Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

redmi note 10 pro max

Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP कास प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, फोन में आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile