10.or D स्मार्टफ़ोन 5 जनवरी को अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव रूप से होगा सेल के लिये उपलब्ध

HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया पर 10.or D स्मार्टफ़ोन का रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.

10.or D स्मार्टफ़ोन 5 जनवरी को अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव रूप से होगा सेल के लिये उपलब्ध

10.or D स्मार्टफ़ोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव रूप से 5 जनवरी को को दोपहर 12 बजे से सेल के लिये उपलब्ध होगा. हां इस फोन के लिये रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, आप अमेज़न इंडिया पर इस फोन के लिये रेजिस्ट्रेशन अभी से कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

10.or D स्मार्टफ़ोन 5.2 इंच के एचडी डिस्प्ले से लैस है. इस डिवाइस में  स्नैपड्रैगन 425 क्वॉड-कोर प्रोसेसर है. ये डिवाइस 2 वेरियंट में उपलब्ध है, पहला 2GB रैम और 16GB स्टोरेज, दूसरा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है. डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

इस फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें डुअल सिम स्लॉट उपलब्ध है. अमेज़न इंडिया इस डिवाइस के साथ कुछ लॉन्च ऑफर भी पेश कर रहा है. लॉन्च ऑफर के तहत अमेज़न प्राइम मेंबर्स को इस डिवाइस पर 1 साल की एडिशनल वारंटी दी जाएगी. 

Arunima

Arunima