लाॅजिटेक इंडिया ने डिजिटल विभाजन को मिटाने और नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया Digi@भारत अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने लखनऊ में लाॅन्च किया अभियान।
देश में भाषायी अवरोधों को पार करने की शानदार पहल करते हुए, माइस और कीबोर्ड की दुनिया के वैष्विक दिग्गज लाॅजिटेक ने आज देश में अपनी तरह का अनूठा क्पहप/भारत अभियान शुरू किया। भारत सरकार के ’’डिजिटल इंडिया‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत इस अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को परस्पर जोड़ा जाएगा तथा यह देश में डिजिटल दूरियों को मिटाने का काम भी करेगा। क्पहप/भारत अभियान टेलीमेडिसिन, टेलीजस्टिस और टेली-एजुकेशन के लिए लाॅजिटेक टैक्नोलाॅजी का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बेहतर बनाएगा तथा स्थानीय भाषाओं में कन्टेंट सृजन और कन्टेंट खपत के प्रसार में भी योगदान करेगा।
Surveyउत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री तथा इलैक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सेकंडरी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा तथा श्री संजीव सरन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आईटी एवं इलैक्ट्राॅनिक्स ने लखनऊ में इस अभियान को लाॅन्च किया।
Xiaomi Mi Fan Festival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
इस अवसर पर दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ने कहा, ’’भारत सरकार की पहल ’डिजिटल इंडिया‘ का मकसद हमारे देश का कायाकल्प करने वाले नवीन विचारों तथा व्यावहारिक समाधानों को पेश करना है। इसके परिणामस्वरूप, डिजिटल प्रौद्योगिकियों की मदद से सभी नागरिकों के लिए अवसर पैदा होंगे। हमारा इरादा प्रत्येक नागरिक की पहुंच डिजिटल सेवाओं, जानकारी और ज्ञान तक सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाने का है। मैं क्पहप/भारत अभियान लखनऊ से शुरू करने के लिए लाॅजिटेक को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि इस पहल के माध्यम से भारतीय नागरिकों की पहुंच डिजिटल सेवाओं तक सुनिष्चित कर उन्हें समर्थ एवं सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।‘‘
क्पहप/भारत अभियान के शुभारंभ पर सुमंतां दत्ता, प्रबंधं निदेशक, भारत एवं दक्षिण पश्चिम एशिया, लाॅजिटेेक एशिया प्रशांत ने कहा, ’’हमें digi @भारत अभियान के माध्यम से डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए गर्व है और हमें भरोसा है कि यह देश में डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देगा। लाॅजिटेक में, हमारा मानना है कि भाषा कभी भी नवीनतम प्रौद्योगिकी के प्रयोग और उसे अपनाने की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। हमारा मानना है कि कीबोर्ड में भाषायी चयन की क्षमता जोड़कर हम भाषायी विभाजन को और कम करने तथा लाखों नए प्रयोक्ताओं को डिजिटल इंडिया आंदोलन से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगे। हम चाहते हैं कि उपभोक्ताओं को आपस में व्यवहार करने के लिए उनकी पसंदीदा भाषा को शक्तिषाली संचार का माध्यम बनने में मदद कर स्थानीय भाषाओं को नई ऊंचाइयां प्रदान करें।
हम विभिन्न बाजारों में भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नया लाॅजिटेक® MK235 वायरलैस देवनागरी कीबोर्ड काॅम्बो तथा वायर्ड देवनागरी कीबोर्ड K120 लाॅन्च करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।‘‘
देवनागरी कीबोर्ड के माध्यम से, लाॅजिटेक को हिंदी भाशी क्षेत्र में रिटेलर्स के अपने व्यापक नेटवर्क के जरिए 40 करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। ये उत्पाद 15 अप्रैल, 2018 से अमेज़न इंडिया पर आॅनलाइन भी उपलब्ध होंगे।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि भारत की 10ः से भी कम आबादी अंग्रेज़ी को अपनी तीन सर्वोच्च पसंदीदा भाषाओं में गिनती है। अगली एक अरब की आबादी के मूल भाषाओं की मदद से डिजिटल बनने की संभावनाओं के मद्देनज़र, उपभोक्ताओं के लिए अनूठे भाषायी समाधानों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। इस परिप्रेक्ष्य में, नए कीबोर्ड का लाॅन्च स्थानीय भाषा में कन्टेंट का सृजन और उसकी बढ़ती खपत की चुनौती का समाधान पेश करेगा और साथ ही डिजिटल इकोसिस्टम में प्रादेशिक भाषायी समर्थन भी देगा।