LG Gram 17, Gram 15, Gram 14 लैपटॉप हुए लॉन्च, जानें इनकी ख़ासियत और कीमत

Updated on 24-Aug-2019
HIGHLIGHTS

सिंगल चार्ज पर LG Gram 17 की बैटरी लाइफ है 19.5 घंटे

LG Gram 15 की कीमत है Rs. 98,000

अमेज़न पर उपलब्ध LG लैपटॉप

LG ने शुक्रवार को तीन नए Gram laptops को भारत में लॉन्च किया है। ये लैपटॉप Windows 10 Home पर रन करते हैं। इन लैपटॉप में LG Gram 17, LG Gram 15, और LG Gram 14शामिल हैं। वहीँ अगर इन डिवाइस की उपलब्धता की बात करें तो यह अगले हफ्ते से Amazon पर उपलब्ध होगा। 

इसके साथ ही LG Gram 17 इंच लैपटॉप को अपनी कैटगरी मेंGuinness World Records द्वारा फरवरी 2019 में दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप बताया गया है। यह 17-inch laptop CES 2019 में घोषित किया गया था और इसका वज़न 1kg से बस थोड़ा ज़्यादा है। यह लैपटॉप सिंगल चार्ज पर 19.5 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है। 

LG Gram 17 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

LG Gram 17 की भारत में कीमत Rs. 1,26,000 है और यह model number 17Z990-V के साथ आता है। Amazon India से अगले हफ्ते इसे खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट LG Gram 17 में आपको 17-inch WQXVGA (2560×1600 pixels) IPS sRGB डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसके साथ ही इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है।

यह डिवाइस 8th Generation Intel Core i7 processor के साथ Intel UHD graphics और  8GB DDR4 RAM से लैस है। साथ ही इसमें 512GB solid-state drive (SSD) भी है। LG Gram 17 का वज़न 1,340 gram है जो कि 17-inch कैटगरी में सबसे हल्का लैपटॉप है।  इसमें 72Whr बैटरी मिलती है।

डिवाइस में आपको US military MIL-STD-810G shock, क्रिटारिया मिलता है।कनेक्टिविटी फीचर्स में USB Type-C (v3.1) port, 3x USB 3.1 ports, HDMI port, HP/ Mic Out combo, microSD कार्ड  ड्यूल माइक शामिल हैं। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट रीडर, Precision Glass Touchpad, backlit keyboard, और DTS Headphone X audio support भी शामिल है। 

LG Gram 15 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

LG Gram 15 को model number 15Z990-V) के साथ Rs. 98,000 की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह लैपटॉप 15.6-inch डिस्प्ले के साथ 1,099 grams में आता है। यह hours का बैटरी बैकअप देता है। LG Gram 15 लेटेस्ट 8th Generation Intel Core i5 processor, 8GB DDR4 memory, और 256 GB SSD से लैस है। 

LG Gram 14 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वहीँ LG Gram 14 को model number 14Z990-V के साथ भारत में Rs. 95,000 की कीमत में उतार गया है। यह डिवाइस भी अमेज़न पर मिलेगा। यह लैपटॉप 995 grams का है और21.5 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। इसमें आपको 14-inch की डिस्प्ले और 8th Generation Intel Core i5 processor, 8GB DDR4 RAM और 256GB SSD के साथ मिलता है।

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :