Zuckerberg ने फिर किया चीन का दौरा, छात्रों से मिले

Highlights

Zuckerberg ने इससे पहले मार्च 2016 में चीन की यात्रा की थी, उन्होंने तब देश के नेताओं से मुलाकात की थी.

फेसबुक के संस्थापक व सीईओ Mark Zuckerberg दुनिया के इंटरनेट उपभोक्ताओं के बड़े बाजार में 2018 में प्रवेश करने के उद्देश्य के साथ चीन की अपनी वार्षिक यात्रा पर हैं. 

अपने फेसबुक पोस्ट में शनिवार को Zuckerberg ने कहा कि वह बीजिंग में 'सिंगुआ स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट' में हुई वार्षिक सलाहकार बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए चीन में हैं. 

Zuckerberg ने लिखा, "हर साल यह यात्रा चीन में नवाचार व उद्यमिता की गति बनाए रखने का शानदार तरीका है."

उन्होंने 'सिंगुआ स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट' के चीनी छात्रों के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की. 

Zuckerberg ने इससे पहले मार्च 2016 में चीन की यात्रा की थी, उन्होंने तब देश के नेताओं से मुलाकात की थी. 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वरिष्ठ राजनेता लियू युनशान ने Zuckerberg को बताया कि वह उम्मीद करते हैं कि सभी देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने को लेकर इंटरनेट के विकास में मदद के लिए फेसबुक चीनी कंपनियों के साथ अपने अनुभव साझा करेगा. 

फेसबुक लंबे अर्से से चीनी बाजार में कदम रखने पर विचार कर रहा है. इस कदम से साल 2016 के हिसाब से इस नए बाजार में करीब 6.68 करोड़ उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच हो जाएगी. 

चीन ने फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप सहित अन्य पश्चिमी सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा रखा है.

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile