YouTube ने सबके लिए फ्री कर दिया ये प्रीमियम फीचर, एक साथ कर पाएंगे कई सारे काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

YouTube का PiP फीचर अब फ्री

वीडियो देखते हुए कर सकेंगे मल्टीटास्किंग

AI बेस्ड “Ask YouTube” फीचर भी टेस्ट में

YouTube अपने Premium सर्विस को बढ़ावा देना चाहता है, लेकिन इस बार प्लेटफॉर्म ने एक ऐसा फैसला लिया है जो फ्री यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है. कंपनी अब Picture-in-Picture यानी PiP फीचर को सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध करा रही है.

यह फीचर पूरी तरह बैकग्राउंड प्लेबैक जैसा नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि आप वीडियो देखते हुए दूसरे ऐप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा. आइए आपको YouTube के इस फीचर के बारे में बताते हैं.

PiP फीचर ऐसे करता है काम

PiP मोड में वीडियो आपके फोन की स्क्रीन के एक कोने में छोटे प्लेयर में चलने लगता है. इससे आप एक साथ कई काम कर सकते हैं, जैसे चैट करना, ब्राउज़िंग करना या कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल करना. यह फीचर पहले भी कुछ ऐप्स में देखने को मिला है, लेकिन YouTube का इसे फ्री करना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

ऐसे करें PiP फीचर का इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है.

  • फोन में YouTube खोलें और कोई वीडियो चलाएं.
  • फिर ऐप से बाहर निकल जाएं.
  • इसके बाद वीडियो अपने आप छोटे विंडो में चलने लगेगा.

आप इस छोटे प्लेयर को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं और वीडियो कंट्रोल भी कर सकते हैं.

एक जरूरी बात

यहां पर YouTube ने पूरी आजादी नहीं दी है. यह फीचर सिर्फ लंबी वीडियो और नॉन-म्यूजिक कंटेंट पर ही काम करेगा. अगर आप म्यूजिक को PiP मोड में चलाना चाहते हैं, तो आपको अभी भी YouTube Premium लेना पड़ेगा. यानि कंपनी ने फीचर दिया जरूर है, लेकिन पूरी तरह फ्री नहीं किया है.

नया AI फीचर भी आ रहा है

YouTube अब सर्च के मामले में भी बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है. कंपनी “Ask YouTube” नाम का एक नया AI फीचर टेस्ट कर रही है. इसके जरिए यूज़र्स को टेक्स्ट, वीडियो और शॉर्ट्स के जरिए जवाब मिलेंगे. फिलहाल यह फीचर Premium यूज़र्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन बाद में इसे सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :