Attention! Your UPI payments will fail starting February 1 until you ensure these steps
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी, 2025 से UPI IDs में स्पेशल कैरेक्टर्स की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सभी UPI लेनदेन में तकनीकी विशेषताओं का पालन किया जाए और डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म की पूरी सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।
NPCI द्वारा 9 जनवरी को जारी किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, नए नियम के तहत सभी UPI ट्रांजैक्शन IDs सख्ती से अल्फान्यूमेरिक होनी चाहियें। इसका मतलब है कि जिस भी ट्रांजैक्शन ID में @, ! या # जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स होंगे उन्हें सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिकली रिजेक्ट कर दिया जाएगा। NPCI का कहना है कि हालांकि, UPI ईकोसिस्टम में ज्यादातर यूजर्स पहले से ही टेक्निकल स्टैंडर्ड्स का पालन करते हैं, लेकिन कुछ हैं जो अब भी उनका पालन नहीं कर रहे। उनकी पहचान करने के लिए कॉर्पोरेशन ने 1 फरवरी, 2025 से सख्ती से यह नियम लागू करने का फैसला किया है।
लाखों भारतीय जो रोजाना के लेनदेन के लिए UPI पर निर्भर रहते हैं, उनके लिए इस बदलाव से कुछ परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। अगर एक यूजर एक ऐसे ऐप के जरिए पेमेंट करने की कोशिश करता है जो स्पेशल कैरेक्टर्स वाली ट्रांजैक्शन IDs जनरेट करता है, तो वह ट्रांजैक्शन फेल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jio ने फिर दिया यूजर्स को झटका! बंद कर दिया ये बेहद किफायती प्लान, अब क्या करेंगे यूजर्स?
ट्रांजैक्शन फेल होने से रोकने के लिए यूजर्स नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।