Xiaomi ने कार्डलेस ईएमआई के लिए जेस्टमनी से की साझेदारी

Highlights

इस साझेदारी के तहत कंपनी Xiaomi इंडिया को बैक इंड क्रेडिट क्षमता मुहैया कराएगी. इसके लिए मी डॉट कॉम के ग्राहकों को एक स्वीकृत क्रेडिट सीमा प्राप्त करने के लिए एक डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से गुजरना होगा.

Xiaomi इंडिया ने शुक्रवार को जेस्टमनी के साथ भागीदारी की घोषणा की, जिसके तहत ग्राहक Xiaomi के उत्पाद कंपनी की वेबसाइट मी डॉट कॉम से बिना क्रेडिट कार्ड के भी ईएमआई पर खरीदारी कर सकेंगे. 

Xiaomi इंडिया के प्रमुख (ऑनलाइन सेल्स) रघु रेड्डी ने एक बयान में कहा, "बिना क्रेडिट कार्ड के किफायती ईएमआई विकल्पों से हम 'मी डॉट कॉम' पर मी के प्रशंसकों के लिए एक व्यापक खरीदारी अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं."

इस साझेदारी के तहत कंपनी Xiaomi इंडिया को बैक इंड क्रेडिट क्षमता मुहैया कराएगी. इसके लिए मी डॉट कॉम के ग्राहकों को एक स्वीकृत क्रेडिट सीमा प्राप्त करने के लिए एक डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से गुजरना होगा. 

Xiaomi के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक लिज्जी चैपमैन ने कहा, "आधार से जुड़े ई-केवाईसी जैसे डिजिटल प्रमाणीकरण में प्रगति के साथ हम पूरी तरह से डिजिटल पेपररहित प्रक्रिया के माध्यम से ईएमआई को तुरंत मंजूरी दे सकते हैं."

कंपनी ने बताया कि Xiaomi की ऑनलाइन स्मार्टफोन बाजार में वर्तमान में 46.9 फीसदी भागीदारी है. मी डॉट कॉम पर औसतन 2.1 करोड़ यूनिक विजिटर्स हर महीने आते हैं तथा इसके रोजाना 10 लाख सक्रिय यूजर्स हैं. 

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile