WWDC 2022 चल रहा है, इस ईवेंट के दौरान Apple ने अपने iOS 16 का प्रीव्यू सभी को दिखाया है, हालांकि इतना ही नहीं इस ईवेंट में macOS Ventura, iPadOS 16 और WatchOS9 से भी पर्दा उठा है।
यहाँ आप इन सभी iPhones की लिस्ट देख सकते हैं, जो iOS 16 पर काम करेंगे।
यहाँ जानें कि आखिर iPhones, Macs, iPad और Watch आदि को कब तक यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला है।
Apple की WWDC 2022 की कीनोट प्रेजेंटेशन को अभी पिछले सप्ताह ही देखा गया था, यहाँ इस दौरान कंपनी ने अपनी अगली पीढ़ी के iOS 16, macOS Ventura, iPadOS 16 और WatchOS 9 से भी पर्दा उठाया था। यहाँ आपको जानकारी दे देते है कि यहाँ कंपनी ने इन सभी सॉफ्टवेयर को प्रीव्यू किया था। हालांकि इसके अलावा। इसके साथ ही कंपनी ने उन डिवाइस आदि के लिस्ट जारी की है, जिन्हें नए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर iOS 16, macOS Ventura, iPadOS 16 और watchOS 9 का अपडेट किन डिवाइसेस को मिलने वाला है।
iPhone 8 iPhone 8 Plus iPhone X iPhone XR iPhone XS Max iPhone XS iPhone 11 iPhone 11 Pro iPhone 11 Pro Max iPhone 12 iPhone 12 Mini iPhone 12 Pro iPhone 12 Pro Max iPhone 13 iPhone 13 Mini iPhone 13 Pro iPhone 13 Pro Max iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के डिवाइस)
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि iPhone 8 के पहले के किसी भी डिवाइस पर iOS 16 का अपडेट नहीं मिलने वाला है, जैसे iPhone 6, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE ( पहली पीढ़ी के फोन) और अन्य को यह अपडेट नहीं मिलने वाला है।
macOS ventura को macBooks के अलावा Mac computers के लिए इस साल में ही पेश किया जाने वाला है, यहाँ आप उन सभी डिवाइस आदि की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्हें यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला है।
MacBook 2017 और उसके बाद के डिवाइस MacBook Pro 2017 और उसके बाद के डिवाइस iMac 2017 iMac Pro 2017 MacBook Air 2018 और उसके बाद के डिवाइस Mac Mini 2018 और उसके बाद के डिवाइस Mac Pro 2019 और उसके बाद के सभी डिवाइस Mac Studio 2022
क्या iPad को मिलेगा iPadOS 16 का अपडेट?
iPadOS 16 को इन डिवाइस के लिए पेश किया जाने वाला है, यानि नीचे दिए गए डिवाइस आदि पर यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट काम करने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile