WhatsApp का धांसू फीचर! ऐप पर कितने लोग ऑनलाइन? एक टैप में चलेगा पता, नहीं खोलनी होगी अलग-अलग चैट

HIGHLIGHTS

WhatsApp नया Online Hub फीचर टेस्ट कर रहा है

अब एक टैप में दिख सकता है कौन ऑनलाइन है

WhatsApp में मोबाइल रिचार्ज और AI फीचर्स भी जुड़े हैं

WhatsApp लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है और अब कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है जो पुराने Yahoo Messenger और MSN Messenger की याद दिला सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp जल्द ऐसा नया सेक्शन ला सकता है जहां यूजर्स सीधे देख पाएंगे कि कौन ऑनलाइन है और कौन कुछ मिनट या घंटों पहले एक्टिव था.

अब तक WhatsApp पर किसी का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए चैट खोलनी पड़ती थी, लेकिन नया फीचर इस प्रक्रिया को काफी आसान बना सकता है.

WhatsApp में होगा नया बदलाव

नई रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp एक “Contacts Hub” फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर यूजर की प्रोफाइल सेक्शन के अंदर दिखाई देगा. यहां उन लोगों की लिस्ट दिख सकती है जो फिलहाल ऑनलाइन हैं या हाल ही में एक्टिव थे. यानि अब किसी का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए अलग-अलग चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ एक टैप में पूरी जानकारी मिल सकती है.

फिलहाल iPhone Beta में हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर अभी iPhone Beta वर्जन में देखा गया है. टिप्स्टर WaBetaInfo ने अपने पोस्ट में इस नए फीचर की जानकारी शेयर की है. सामने आए क्लिप से पता चलता है कि WhatsApp इस नए Hub को अपने दूसरे फीचर्स के साथ जोड़कर ला सकता है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा. Android यूजर्स को यह सुविधा कब मिलेगी, इसको लेकर भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

WhatsApp तेजी से जोड़ रहा नए फीचर्स

पिछले कुछ महीनों में Meta ने WhatsApp में कई बड़े बदलाव किए हैं. अब ऐप सिर्फ मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. कंपनी इसमें AI चैटबॉट, नए Sticker Packs और कई यूटिलिटी फीचर्स जोड़ रही है.

अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज

भारत में WhatsApp ने हाल ही में मोबाइल रिचार्ज फीचर भी शुरू किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधे ऐप के अंदर से प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा फिलहाल इन कंपनियों के लिए सपोर्ट करती है:

  • Reliance Jio
  • Bharti Airtel
  • Vodafone Idea

अब यूजर्स को अलग रिचार्ज ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp के अंदर ही प्लान देखे जा सकेंगे, उनका विवरण पढ़ा जा सकेगा और पेमेंट भी किया जा सकेगा.

क्यों खास हो सकता है नया Online Hub फीचर?

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो बार-बार यह चेक करते हैं कि कोई व्यक्ति ऑनलाइन है या नहीं. पुराने मैसेंजर ऐप्स में “Online Friends” सेक्शन काफी लोकप्रिय हुआ करता था. अब WhatsApp भी उसी तरह का अनुभव देने की तैयारी में दिख रहा है.

हालांकि प्राइवेसी को लेकर कुछ यूजर्स सवाल भी उठा सकते हैं क्योंकि कई लोग अपना ऑनलाइन स्टेटस छिपाकर रखना पसंद करते हैं. ऐसे में WhatsApp इस फीचर के साथ अतिरिक्त प्राइवेसी कंट्रोल भी ला सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :