Airtel, Jio और Vi यूजर्स की मौज! अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, आ गया तगड़ा फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

WhatsApp से अब सीधे करें मोबाइल रिचार्ज

₹ आइकन से आसान हुआ पेमेंट और रिचार्ज

Airtel, Jio और Vi यूजर्स को मिलेगा फायदा

WhatsApp देशभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है. कंपनी यूजर्स को बनाए रखने के लिए नए-नए फीचर्स भी ऐ़ड करती रहती है. अब WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है. इस फीचर से यूजर्स अब सीधे ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं.

यह फीचर Meta के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को और ज्यादा ऑल-इन-वन बना देता है. कंपनी पहले से ही इसमें बिल पेमेंट और कुछ शहरों में मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं देती हैं. अब मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन आने के बाद यूजर्स को दूसरे ऐप का रूख करने की जरूरत नहीं है.

WhatsApp का नया Mobile Recharge फीचर

WhatsApp ने इस फीचर के लिए PayU के साथ साझेदारी की है. इसके जरिए यूजर्स अब ऐप छोड़े बिना ही अपने प्रीपेड नंबर का रिचार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है. आपको बता दें कि Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

WhatsApp mobile recharge

फीचर ऐसे करता है काम

WhatsApp के होम स्क्रीन पर एक ₹ (रुपया) आइकन जोड़ा गया है. इसी के जरिए यूजर्स पेमेंट सेक्शन में जाकर रिचार्ज कर सकते हैं. यह आइकन चैट विंडो के अंदर भी मिलता है, जिससे आप चैट करते-करते ही पेमेंट या रिचार्ज कर सकते हैं.

WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?

  • ₹ आइकन पर टैप करें
  • Mobile Prepaid Recharge ऑप्शन चुनें
  • अपना या किसी और का नंबर डालें
  • टेलीकॉम ऑपरेटर कन्फर्म करें
  • प्लान चुनें
  • पेमेंट मोड (UPI, Debit Card, Credit Card) चुनें
  • पेमेंट पूरा करें

UPI यूजर्स को अपना UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन कन्फर्म करना होगा. रिचार्ज पूरा होने के बाद आपको स्क्रीन पर कन्फर्मेशन दिखेगा और हिस्ट्री सेक्शन में भी इसकी डिटेल सेव हो जाएगी.

यूजर्स के लिए बदलाव

अब रिचार्ज के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं है. WhatsApp के अंदर ही चैट, पेमेंट और रिचार्ज एक ही जगह पर मिल रहा है.

WhatsApp

यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आसान होगा जो रोजाना WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और जल्दी-जल्दी काम निपटाना चाहते हैं. WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे एक सुपर ऐप बनता जा रहा है. अगर आप बार-बार अलग ऐप खोलने से बचना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काम को काफी आसान बना सकता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :