OTT पर ये खास वेब सीरीज़ नहीं देखीं तो इस वीकेंड ज़रूर देखें, ये है लिस्ट

Highlights

Amazon Prime Video पर ज़रूर देखें The Family Man 2

Special Ops 1.5: The Himmat Story है डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फेमस वेब सीरीज़

इस साल खूब नाम कमा चुकी है स्क्विड गेम

OTT प्लेटफॉर्म फिर चाहे, नेटफ्लिक्स (Netflix) हो या प्राइम विडियो (Prime video), डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) या ज़ी5 (Zee5), सभी पर एक से बढ़ कर एक कंटैंट उपलब्ध है। आज हम आपको ऐसी कुछ वेब सीरीज़ (web series) के बारे में बताने वाले हैं जो आपको बिलकुल मिस नहीं करनी चाहिए। ये वेब सीरीज़ फुल मसाला एंटर्टेंमेंट (entertainment) से भरपूर हैं और आपको ज़रूर पसंद आने वाली हैं।

The Family Man 2

The Family Man 2 अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) की वेब सीरीज़ है। इसके पहले सीज़न को भी काफी पसंद किया गया था और अब 2021 में वेब सीरीज़ का दूसरा सीज़न आया है जो आपको पूरी सीरीज़ से बांधे रखता है।

Special Ops 1.5: The Himmat Story

स्पेशल ओप्स 1.5 के महज 4 एपिसोड हैं और इन चार एपिसोड में सस्पेंस से भरी कहानियां हैं। इसे नवम्बर में रिलीज़ किया गया था। यह वेब सिरीज़ डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर उपलब्ध है।

Stranger Things (2016)

यह 80 के दशक पर आधारित कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है जो लोगों को काफी पसंद आई है। सीरीज़ में युवा मित्रों का एक समूह सुपरनेचुरल फोर्सेज़ को महसूस करते हैं और गुप्त सरकारी कारनामों को देखते हैं। इनके जवाब ढूंढते-ढूंढते वे असाधारण रहस्यों की एक गुत्थी खोलते हैं।

SQUID GAME (2021)

बेशक मनी हीस्ट (Money Heist) लोगों की पसंदीदा सीरीज़ रही है लेकिन कोरिया के नए शॉ स्क्विड गेम (SQUID GAME) ने लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी है। यह 2021 के सबसे चर्चित शॉज़ में से एक है। कहानी में उन लोगों को फंसा कर एक जानलेवा गेम की ओर ले जाया जाता है जिन्हें पैसे की सख्त ज़रूरत होती है।

OUT OF LOVE

यह एक अच्छी तरह से तैयार की गई स्क्रिप्ट आपको ज़रूर पसंद आएगी। आउट ऑफ लव बेहतरीन भारतीय थ्रिलर सीरीज़ में से एक है। रसिका दुगल, पूरब कोहली और सोनी राज़दान इस शॉ में से एक है। कहानी एक विवाहित जोड़े के जीवन और एक गुप्त प्रेम संबंध को दिखाती है जो उन्हें लगभग बर्बाद कर देता है।

The Sinner

यह गोल्डन ग्लोब-नॉमिनेटेड एंथोलॉजी सीरीज़ आर्या सीज़न 2 के बाद आपकी सूची में एक शानदार साबित हो सकती है। इसकी कहानी थ्रिलर जासूस हैरी एम्ब्रोस के इर्द-गिर्द घूमती है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile