Reliance Jio ने पेश किया डेली 2.5GB डाटा वाला प्लान, पूरे साल नहीं पड़ेगी दूसरे रिचार्ज की ज़रूरत

Highlights

Jio ने Rs 2999 के प्लान में मिल रहा है हर रोज़ 2.5GB डाटा

365 दिन की अवधि के साथ आया है Jio का यह रिचार्ज

जानिए जियो के लंबी अवधि वाले प्लांस (plans) के बारे में

Reliance Jio ने पेश किया डेली 2.5GB डाटा वाला प्लान, पूरे साल नहीं पड़ेगी दूसरे रिचार्ज की ज़रूरत

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने एक नए रिचार्ज प्लान (recharge plan) पेश कर दिया है और प्लान में 365 दिन की वैधता दी गई है। अगर आप लंबी अवधि वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो जियो (Jio) की ये नई पेशकश आपको ज़रूर पसंद आएगी। चलिए जानते हैं रिचार्ज प्लान (recharge plan) के बारे में...

Reliance Jio Rs 2999 Plan

jio recharge plan

जियो ने अपना यह रिचार्ज प्लान (Jio recharge plan) Rs 2999 की कीमत में आया है। इस प्लान की अवधि 365 दिन है। प्लान में हर रोज़ 2.5GB डाटा मिलेगा और इस तरह प्लान में कुल 912.5GB डाटा मिलेगा। डेली डाटा लिमिट (daily data limit) पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps हो जाएगी।

जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिल रहा है। जियो के इस नए प्लान में फ्री जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है, जिसमें जियोTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।

अगर लंबी अवधि के अन्य प्लांस की बात करें तो जियो (Jio) के Rs 2545 वाले रिचार्ज में 336 दिन की वैधता मिलती है और इस प्लान में हर रोज़ 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा, 365 दिन की अवधि वाले Rs 3119 और Rs 2879 वाले प्लान उपलब्ध हैं जो हर रोज़ 2GB डाटा ऑफर करता है।

नोट: Jio के रिचार्ज प्लान की जानकारी के लिए करें!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile