पीटरसन ने दावा किया उनके पिता को उनके वीडियो के कारण नौकरी से निकाल दिया गया, जो एप्पल कंपनी के नियम का उल्लंघन है और नियमों के तहत परिसर में वीडियो बनाना प्रतिबंधित है.
एप्पल कंपनी ने कथित तौर पर अपने एक इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है. वजह है इंजीनियर की बेटी द्वारा iPhone X से वीडियो बनाना, जो अभी बाजार में नहीं उतारा गया है. यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल भी हो चुका है. इस सप्ताह की शुरुआत में जारी हुए वीडियो में एमीलिया पीटरसन एप्पल परिसर की अपनी यात्रा का वीडियो बना रही थीं, जहां उनके पिता काम करते हैं. वह नए iPhone X को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं. फ्लिपकार्ट पर आज मिल रहे हैं ये ऑफर्स
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
'द वर्ज' की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में iPhone X की फुटेज भी नजर आ रही है. इसके अलावा फोन के ऐप्स भी दिख रहे हैं.
पीटरसन ने दावा किया उनके पिता को उनके वीडियो के कारण नौकरी से निकाल दिया गया, जो एप्पल कंपनी के नियम का उल्लंघन है और नियमों के तहत परिसर में वीडियो बनाना प्रतिबंधित है.
एप्पल ने कथित तौर पर पीटरसन से वीडियो हटाने का अनुरोध किया था लेकिन उससे पहले ही वीडियो वायरल हो चुका था.