ट्विटर का नया सेफ्टी कैलेंडर जारी

Highlights

कंपनी ने गुरुवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "जैसा कि हमने पिछले हफ्ते कहा था, हम ट्विटर को एक सुरक्षित स्थान बनाने के प्रयास में जुटे है. हालांकि यह तुरंत हो जानेवाली प्रक्रिया नहीं है, लेकिन हम इसे सही करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं."

अपने प्लेटफार्म को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ट्विटर ने नया सेफ्टी कैलेंडर जारी किया है, जो नफरत फैलाने वाली सामग्रियों और दुरुपयोग को लेकर कंपनी के नियमों में आगामी परिवर्तनों का वर्णन करता है. कैलेंडर में यह भी बताया गया है कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, ट्विटर उनसे किस प्रकार संपर्क करती है तथा प्रवर्तन प्रक्रिया कैसे काम करती है.

ट्विटर के कुल 32.8 करोड़ यूजर्स हैं और इसके प्लेटफार्म पर नफरत फैलाने वाली या अपमानजनक सामग्रियों के पोस्ट होने को लेकर अक्सर आलोचना की जाती है. 

कंपनी ने गुरुवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "जैसा कि हमने पिछले हफ्ते कहा था, हम ट्विटर को एक सुरक्षित स्थान बनाने के प्रयास में जुटे है. हालांकि यह तुरंत हो जानेवाली प्रक्रिया नहीं है, लेकिन हम इसे सही करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं."

इसमें कहा गया, "आज के बाद से आपको नियमित रूप से हमारी प्रगति की रियल टाइम जानकारी मिलेगी."

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा, "हमारे नियमों की लगातार व्याख्या और कार्यान्वयन हमारा उद्देश्य है. हमने इसी काम को प्राथमिकता दी है."

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile