The Kashmir Files: अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अन्य कलाकारों ने ली इतनी फीस
The Kashmir Files बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है खूब पैसा
अनुपम खेर ने फिल्म के लिए लिए हैं 1 करोड़ रूपये
रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म के लिए लिए हैं 1.5 करोड़
बॉक्स ऑफिस (BO) पर इस द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) का जलवा दिख रहा है। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) बड़े बजट और भारी-भरकम स्टारकास्ट की फिल्में पीछे रह गई हैं। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सहित कई कलाकार नज़र आ रहे हैं। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है लेकिन फिल्म के कलकारों ने काम के लिए कितनी फीस ली है यह भी जान लेते हैं।
Surveyयह भी पढ़ें: Samsung जल्द पेश करेगा सस्ता धाकड़ स्मार्टफोन, कीमत होगी Rs 15,000 के अंदर
अनुपम खेर ने फिल्म में दमदार काम किया है। उन्होंने पुष्कर नाथ पंडित का रोल प्ले किया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए अभिनेता ने 1 करोड़ रूपये चार्ज किए हैं।
मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म में आईएएस (IAS) ब्रह्म दत्त की भूमिका की है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रूपये लिए हैं। पल्लवी जोशी भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम राधिका मोहन है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए उन्होंने 50 से 70 लाख रूपये लिए हैं।
कृष्णा पंडित के रोल में दर्शन कुमार नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 43 लाख रूपये लिए हैं। फिल्म में अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी लक्ष्मी दत्त का रोल प्ले कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 50 लाख रूपये लिए हैं।
यह भी पढ़ें: realme का 5 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होने वाला फोन इस देश में हुआ लॉन्च
दिग्गज कलाकार पुनीत इस्सर ने DGP हरि नारायण का रोल प्ले किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत इससर ने फिल्म (film) के लिए Rs 50 लाख चार्ज किए हैं। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए 1 करोड़ की फीस ली है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
