स्पेसएक्स ने दक्षिण कोरिया के लिए व्यवसायिक उपग्रह लॉन्च किया

Highlights

उपग्रह को लॉन्च करने के बाद रॉकेट को अटलांटिक महासागर में एक ड्रोन शिप पर वापस उतारा गया.

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने दक्षिण कोरिया के लिए एक व्यवसायिक संचार उपग्रह लॉन्च किया है. उपग्रह को लॉन्च करने के बाद रॉकेट को अटलांटिक महासागर में एक ड्रोन शिप पर वापस उतारा गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरियासैट 5ए संचार उपग्रह के साथ स्पेसएक्स के दो चरण वाले फॉल्कन रॉकेट को फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार को लॉन्च किया गया. 

उपग्रह को उड़ान के 36 मिनट बाद भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया गया था. 

दक्षिण कोरिया की इकलौती उपग्रह सेवा प्रदान करने वाली कंपनी, केटी सैट द्वारा संचालित कोरियासैट 5ए 2006 में लॉन्च हुए उपग्रह की जगह लेगा. यह दक्षिण कोरिया, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में सीधे प्रसारण और अन्य संचार सेवाएं प्रदान करेगा.

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile