सम्राट पृथ्वीराज को बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली खास सफलता, भूल भुलैया 2 दे रही है फिल्म को कड़ी मात
अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर रही खास कमाई
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 कर रही है करोड़ों की कमाई
सोनू सूद सम्राट पृथ्वीराज के बारे में क्या कहा
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करेगी। हालांकि, अक्षय की फिल्म को बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला है। इस पर सोनू सूद ने रिएक्ट किया है।
Surveyयह भी पढ़ें: Oppo इस महीने जारी करेगा इन डिवाइसेज़ के लिए Android 12 पर आधारित ColorOS 12 अपडेट
सम्राट पृथ्वीराज के बिज़नेस पर सोनू सूद ने क्या कहा?
सोनू सूद ने फिल्म में चांद बरदाई का रोल प्ले किया है जिसकी दर्शकों ने प्रशंसा भी की है। हिंदुस्तान टाइम्स क इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने कहा, कि ये फिल्म खास है, मुझे शानदार किरदार निभाने का मौका मिला है। लोगों ने मुझे काफी प्यार भी दिया। मैं दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्र गुज़ार हूं। शायद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली लेकिन हमें इसे स्वीकारने की ज़रूरत है। महामारी के बाद चीज़ें बदली हैं। मैं तो कहूंगा कि मैं इससे खुश हूं जिस तरह लोगों ने प्यार बरसाया है।
यह भी पढ़ें: भारत में मीडियाटेक डिमेन्सिटी 810 SoC द्वारा संचालित है Oppo K10 5G
सम्राट पृथ्वीराज के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 से मात खा रही है। अक्षय की फिल्म ने 10.70 करोड़ से खाता खोला था, शाइवर को फिल्म ने 12.60 करोड़ और रविवार को 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कुल्क 39.40 करोड़ कमाए। अब देखना होगा कि वीकडेज़ में फिल्म कैसा काम करती है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile