21 हज़ार वाला ब्रांडेड एयर कूलर 9 हज़ार में! 85 लीटर का टैंक और क्लासी है लुक!

HIGHLIGHTS

इस आर्टिकल में हम आपको एक दमदार और अच्छे ब्रांड के एयर कूलर की जानकारी दे रहे हैं.

हिंडवेयर का यह एयर कूलर इस समय फ्लिपकार्ट पर 52 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्टेड है.

अगर आप EMI से खरीदारी करते हैं तो वह 1,504 रुपये प्रति माह से शुरू होती है.

21 हज़ार वाला ब्रांडेड एयर कूलर 9 हज़ार में! 85 लीटर का टैंक और क्लासी है लुक!

गर्मियों का मौसम बहुत तेज़ी से अपना असर दिखा रहा है और जून-जुलाई आने से पहले ही दिल्ली, नोएडा जैसे शहरों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. आजकल की कड़ी धूप और पसीने में घर से बाहर तो बिल्कुल भी सुकून नहीं है, ऐसे में लोग चाहते हैं कि कम से कम घर के अंदर तो ठंडक भरी राहत मिल सके, जिसके लिए AC या कूलर की ज़रूरत होती है क्योंकि इस तपती गर्मी में पंखा उतना प्रभावी नहीं होता।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हर किसी का बजट उतना ज्यादा नहीं होता कि वह एयर कंडीशनर खरीद सके क्योंकि वह महंगा होने के साथ-साथ बिजली बिल और मेंटेनेंस के मामले में काफी खर्चीला भी होता है. ऐसे में सबसे ज्यादा काम आता है एयर कूलर, जो किफायती दाम में भी आता है और इसका मेंटेनेंस भी ज्यादा नहीं होता। तो अगर आप भी इस गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एक अच्छे कूलर की तलाश में हैं, तो यहां आपकी तलाश ख़त्म होती है.

इस आर्टिकल में हम आपको एक दमदार और अच्छे ब्रांड के एयर कूलर की जानकारी दे रहे हैं, जो इस समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अपनी MRP से आधे दाम में मिल रहा है. यहां बात हो रही है Hindware Smart Appliances 85 L Desert Air Cooler की, जिसे आप इस समय 10000 रुपये से भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं.

Hindware 85 L Desert Air Cooler की फ्लिपकार्ट डील

हिंडवेयर का यह एयर कूलर इस समय फ्लिपकार्ट पर 52 प्रतिशत की छूट के साथ 9,999 रुपये में लिस्टेड है. अगर आप अपने पुराने कूलर को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 700 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, और इतना ही नहीं इसके अलावा 400 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे प्रोडक्ट की कीमत घटकर 8,899 रुपये तक आ सकती है. वहीं अगर आप EMI से खरीदारी करते हैं तो वह 1,504 रुपये प्रति माह से शुरू होती है जो 6 महीने के लिए है. नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है.

Hindware 85 L Desert Air Cooler के फीचर्स

हिंडवेयर का यह एयर कूलर 85 लीटर की वॉटर टैंक क्षमता के साथ आता है. इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल प्रोटेक्शन मिलता है और बिजली जाने पर यह इन्वर्टर के माध्यम से भी चल सकता है. यह लैवेंडर और व्हाइट के कॉम्बिनेशन कलर में उपलब्ध है. यह कूलर 4-वे एयर डिफ्लेक्शन देता है और इसमें 5 कास्टर वील्स भी लगे हुए हैं. इसमें आइस चैंबर भी दिया गया है और ऑटो-लूवर मूवमेंट की सुविधा भी देता है.

परफॉर्मेंस फीचर्स की बात करें तो यह 4900 स्क्वायर फीट तक के क्षेत्र में अच्छी कूलिंग देता है. इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं. यह 40 फीट तक की दूरी तक हवा फेंकता है. इसके अलावा इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं और इसमें ऑटो वॉटर लेवल कंट्रोलर भी है. यह कूलर 200 वॉट तक बिजली की खपत करता है.

यह भी पढ़ें: Scam Alert! न OTP चाहिए न कार्ड, बिना इन डिटेल्स के सफाचट हो रहे बैंक अकाउंट, आप कैसे बचें?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile