Reliance Digital ने 100GB के फ्री डेटा के साथ एक नए HP स्मार्ट सिम लैपटॉप की घोषणा की है। एचपी स्मार्ट सिम लाइफ अपनी तरह का पहला स्मार्ट एलटीई लैपटॉप ऑफर है जो उपयोगकर्ताओं को 100GB डेटा के साथ जियो डिजिटल लाइफ के लाभों का आनंद लेने की सुविधा देता है। हालांकि यह ऑफर कुछ ही लोगों को मिलता है। अब सवाल उठता है कि आखिर किन लोगों को यह ऑफर मिलने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यदि आप एचपी से स्मार्ट एलटीई लैपटॉप खरीदते हैं, तो आप 100GB मुफ्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि सभी को यह फ्री डेटा का लाभ और ऑफर का लाभ नहीं मिलने वाला है।
ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए विशेष रूप से, उपयोगकर्ताओं को एक Jio HP स्मार्ट सिम की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: Bharti Airtel के ये प्लान Rs 500 से कम में ऑफर करते हैं बेस्ट OTT बेनेफिट
मुफ्त 100GB डेटा ऑफर चुनिंदा HP लैपटॉप के नए ग्राहकों के लिए लागू है। इसलिए यदि आप 100GB फ्री में प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप किसी भी लैपटॉप को ऐसे ही नहीं चुन सकते हैं, क्योंकि आपको इस ऑफर का लाभ किसी भी लैपटॉप के साथ नहीं मिलने वाला है, अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको नए एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नए जियो सिम की सदस्यता लेने की जरूरत है, इसके साथ ही आपको 365 दिनों की वैलिडीटी (1500 रुपये की कीमत में) के साथ 100GB डेटा प्राप्त होगा। हालांकि आपको एक HP लैपटॉप का इसके लिए चयन करना होगा। वर्तमान में, दो योग्य मॉडल हैं जिन्हें उपयोगकर्ता खरीद सकते हैं, जैसे HP 14ef1003tu और HP 14ef1002tu। इन लैपटॉप आदि को खरीदने के साथ ही आपको इस ऑफर का लाभ मिलने वाला है।
जब आप एक योग्य डिवाइस खरीदते हैं, तो आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक नया जियो सिम प्राप्त कर सकते हैं, जो 1 वर्ष के लिए 100GB फ्री डेटा के साथ आता है, इस प्लान की कीमत 1500 रुपये है। एक बार 100GB डेटा समाप्त हो जाने के बाद, इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps तक कम हो जाएगी। उपयोगकर्ता अतिरिक्त हाई स्पीड 4G डेटा के लिए MyJio या Jio.com से उपलब्ध डेटा पैक / प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं और हाई स्पीड का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Microsoft और Netflix ने मिलाया हाथ, जल्द पेश करेगा सस्ता प्लान
यह भी पढ़ें: SSD खरीदते समय न करें ये गलती, जानिए कुछ बेस्ट ऑप्शन