Rapido की सर्विस हुई डाउन! रास्ते में फंसे लोग, ऐप एक्सेस करने में आ रही दिक्कत

Rapido की सर्विस हुई डाउन! रास्ते में फंसे लोग, ऐप एक्सेस करने में आ रही दिक्कत

बाइक और टैक्सी सर्विस देने वाली सर्विस Rapido डाउन हो गई है. लोगों को इसकी वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. क्रिसमस के ठीक एक दिन पहले सर्विस के डाउन होने की वजह से लोगों को दिक्कत आ रही है. ऐप ओपन होने के बाद जब यूजर्स कैब या बाइक बुक करने की कोशिश करते हैं तो उनको एरर मैसेज आ रहा है.

इसको लेकर लोग X (पूर्व ट्विटर) पर भी शिकायत कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा है कि उन्हें ऐप से कैब बुक करने में दिक्कत आ रही है. इसको लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि कंपनी के बैकएंड पर कोई गड़बड़ी होने की वजह से यह दिक्कत का सामना यूजर्स को करना पड़ रहा है.

मुकेश ऋषि नाम के एक्स यूजर ने लिखा है कि पिछले दो घंटे से हैदराबाद में रैपिडो काम नहीं कर रहा है. राइडर भी परेशान हैं और कस्टमर भी बुक नहीं कर पा रहे हैं. दोनों ही परेशान हैं. इसके आगे उन्होंने रैपिडो को टैग करते हुए इस समस्या को जल्दी ठीक करने की अपील की है. जबकि मनोज भारती नाम के यूजर ने ऐप का स्क्रीनशॉट डाल कर लिखा है कि रैपिडो का कैप्टन ऐप भी नहीं काम कर रहा है.

इसी तरह एक और यूजर शुभेंदु ने कहा है कि वह रैपिडो कैप्टन वाले ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा है कि ऐप बता रहा है कि ओटीपी जनरेट नहीं हो पा रहा है. यानी कैप्टन और राइडर दोनों रैपिडो यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

कंपनी जब तक इस समस्या को ठीक नहीं कर लेती है तब तक यूजर्स अल्टरनेटिव कैब बुकिंग ऐप ओला-उबर से अपनी राइड बुक कर सकते हैं. हालांकि, अभी यह भी साफ नहीं है कि इस दिक्कत को ठीक करने में कंपनी को कितना समय लगेगा. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर सकती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile