रजनीकांत, कमल हासन ने कहा, 'पोन्नियिन सेलवन 1' का बेसब्री से इंतजार

Highlights

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' को स्क्रीन पर आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं

रजनीकांत और कमल हासन फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं

फिल्म 30 सितंबर को वल्र्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' को स्क्रीन पर आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म के निमार्ताओं ने अब एक वीडियो क्लिप जारी किया है जिसमें भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज -- रजनीकांत और कमल हासन को दिखाया गया है। दोनों यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। वीडियो क्लिप दो ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ²श्यों के साथ शुरू होती है - 'नयागन', जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे, और 'थलपति', जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे।

दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ब्लॉकबस्टर मणिरत्नम द्वारा निर्देशित थीं और तमिल सिनेमा में कल्ट क्लासिक्स के रूप में उभरी थीं।

क्लिप के अंत में, 20 दिन पहले चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए 'पोन्नियिन सेलवन 1' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में भाग लेने वाले रजनीकांत और कमल हासन को द्रिखाया गया है।

रजनीकांत कहते हैं, पोन्नियिन सेलवन के अद्भुत चरित्र हैं। इसमें वीरता, सौंदर्य, भय, घृणा, हंसी सब कुछ है।

कमल हासन कहते हैं, मणिरत्नम के सफल करियर में यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।

इसके बाद रजनीकांत कहते हुए दिखाई देते हैं, 'मणि ने यह फिल्म कैसे बनाई होगी? हम इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

फिल्म 30 सितंबर को वल्र्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile