ऐसा शुरुआत से ही होता आया है कि कुछ ऐसे पल होते हैं जो इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं और भारत के लिए 11 मई 1998 का दिन ऐसा ही एक पल था। आज उसी दिन की 28वीं वर्षगांठ है और पूरा देश National Technology Day मना रहा है। PM Narendra Modi ने आज X (Twitter) पर एक post करके देश के वैज्ञानिकों को याद किया और technology को आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत भी बताया। आइए जानते हैं कि आज का दिन क्यों भारत के लिए इतिहास का सबसे बड़ा पल है।
PM Modi ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 1998 में Pokhran में हुए सफल टेस्टस में देश के वैज्ञानिकों की जो मेहनत और लगन थी उसे हम गर्व के साथ याद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो landmark moment भारत की scientific excellence और अटूट commitment को दर्शाता है।
इसके साथ ही उन्होंने technology को आत्मनिर्भर भारत का एक मुख्य बिंदु बताया और कहा कि innovation आगे बढ़ रहा है, अवसर बढ़ रहे हैं और economy के कई sectors मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का focus talent को empower करने research को encourage करने और ऐसे solutions बनाने पर है जो देश के विकास और लोगों की aspirations दोनों को पूरा करें।
National Technology Day मनाने की शुरुआत पूर्व PM Atal Bihari Vajpayee ने 1999 में की थी। इसका मकसद था उन scientists engineers और technologists को सम्मान देना जिन्होंने May 1998 में Pokhran tests को सफल बनाया था। तब से हर साल 11 मई को यह दिन मनाया जाता है।
May 1998 में Indian Army के Pokhran Test Range में पाँच nuclear explosions की एक series की गई जिसे Pokhran-II कहा जाता है। इसे तत्कालीन PM Atal Bihari Vajpayee की देखरेख में किया गया था। R Chidambaram और APJ Abdul Kalam जैसे महान scientific figures ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी।
इन tests ने दशकों की sustained efforts का culmination था। इसमें explosive ballistics, shock wave physics, nuclear physics, radiation hydrodynamics और advanced electronics engineering जैसे कई disciplines की expertise एक साथ काम आई।
आज का दिन सिर्फ एक historic event को याद करने का नहीं है बल्कि यह याद दिलाता है कि जब देश के वैज्ञानिक ठान लेते हैं तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती। 1998 में जो हुआ वो सिर्फ nuclear tests नहीं था वो भारत का दुनिया को यह संदेश था कि हम किसी से कम नहीं हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का Super Plan: अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ लाता है Netflix और Prime Video का एक्सेस