Aashram, The boys के तीसरे सीज़न के साथ रिलीज़ हो गई है ये धांसू फिल्म
आश्रम का तीसरा सीज़न हो गया है रिलीज़
Amazon Prime Video पर आ चुका है The boys का नया सीज़न
KGF 2 भी हो चुकी है OTT पर रिलीज़
लंबे इंतज़ार के बाद आज MX प्लेयर पर Aashram का तीसरा सीज़न रिलीज़ हो गया है। इसके अलावा, Amazon Prime Video पर The boys का भी तीसरा सीज़न रिलीज़ हो गया है। आज हम OTT पर रिलीज़ हुई लेटेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज़ के बारे में बता रहे हैं जो आज रिलीज़ हो चुकी हैं। अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ देखना चाह रहे हैं तो ये नए विकल्प आपके लिए बेस्ट हैं।
SurveyAashram season 3
Aashram में बॉबी देओल की एक्टिंग काफी पसंद की गई है और ढोंगी बाबा की इस कहानी को कुछ लोगों ने खूब पसंद किया तो कहीं न कहीं सीरीज़ विवादों में भी घिरी रही। अब लोगों को इसके अलगे सीज़न का भी इंतज़ार नहीं करना है। वेब सीरीज़ का नया सीज़न MX प्लेयर पर रिलीज़ हो गया है। The
The Boys season 3
The Boys season 3 वेब सीरीज़ का तीसरा सीज़न अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज़ हो गया है। सीरीज़ में, सतर्क लोगों का समूह, द सेवन एंड वॉट के बारे में सच्चाई को उजागर करने के लिए अपनी वीरतापूर्ण खोज जारी रखता है- अरबों डॉलर का समूह जो सुपरहीरो का प्रबंधन करता है और उनके गंदे रहस्यों को कवर करता है।
KGF Chapter 2
KGF Chapter 2 को अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म के दोनों चैप्टर को खूब पसंद किया गया है और अब फिल्म के तीसरे चैप्टर की भी खबरें आ रही हैं।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile