OnePlus की Red Rush Days Sale शुरू, नए-नवेले OnePlus 13 पर बंपर छूट, Nord फोन पर भी जबरदस्त ऑफर!

Updated on 11-Feb-2025

OnePlus के प्रोडक्ट खरीदने वालों बायर्स के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने Red Rush Days Sale की घोषणा की है. यह सेल 11 फरवरी से शुरू हो गई है और 16 फरवरी तक चलेगी. यह सेल आधिकारिक OnePlus इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है. सेल के दौरान कंपनी OnePlus 13, OnePlus 12, OnePlus Nord 4 जैसे स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट देने का दावा कर रही है.

कंपनी के शेयर की गई जानकारी के अनुसार, OnePlus 13 खरीदार 5,000 रुपये के इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर का फायदा ले सकते हैं. OnePlus 13R खरीदार Red Rush Days सेल के दौरान 3,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकेंगे. ये ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड पर लागू होंगे. आपको बता दें कि OnePlus 13 को हाल ही में भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.

बैंक कार्ड के साथ एडिशनल छूट

OnePlus 12 खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये की सीधी छूट के साथ 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. आपको बता दें कि कल तक OnPlus 12 फिलहाल OnePlus.in पर 61,999 रुपये में बिक रहा था. यानी सेल के दौरान आप इसको 60 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान

मिड-रेंज फोन पर भी छूट

मिड-रेंज फोन खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने ऑफर की घोषणा की है. OnePlus Nord 4 को 1,000 रुपये तक की सीधी छूट के साथ लिस्ट किया गया है. इस पर चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके अलावा OnePlus Nord CE 4 1,000 रुपये के सीधी छूट ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है.

आपको OnePlus Nord CE 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite पर 2,000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे. OnePlus Pad 2 खरीदने के इच्छुक लोगों को 2,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा जो OnePlus Pad Go खरीदना चाहते हैं वे 3,000 रुपये की सीधी छूट का डिस्काउंट ले सकते हैं.

इसके अलावा कंपनी ईयरबड्स पर भी छूट दे रही है. OnePlus Buds Pro 3 को लेटेस्ट OnePlus Red Rush Days सेल के दौरान 1,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जाएगा. आपको बता दें कि इन वायरलेस ईयरफोन की कीमत 10,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :