ओला की 'ऑटो कनेक्ट वाईफाई' सेवा तिपहिया वाहनों में भी

Highlights

साल 2014 में लॉन्च हुए ओला से 1,20,000 से ज्यादा ऑटोरिक्शा जुड़े हुए हैं.

कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी 'ऑटो-कनेक्ट वाईफाई' सेवा का विस्तार ओला ऑटोरिक्शा सेवा तक करने की घोषणा की. ओला ऑटोरिक्शा सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है. ओला ग्राहकों के लिए यात्रा प्रारंभ होते ही वाईफाई सेवा शुरू हो जाती है. पहली बार के उपयोगकर्ताओं को वाईफाई सेवा का लाभ लेने के लिए अपने फोन से एक-बार प्रमाणीकरण करना होगा. फ्लिपकार्ट पर आज मिल रहे हैं ये ऑफर्स
 
ओला के वरिष्ठ निदेशक व कैटेगरी हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, "'ऑटो कनेक्ट वाईफाई' के जरिए हम तिपहिया वाहनों को आधुनिक स्वरूप दे रहे हैं और अपने ग्राहकों को जुड़ाव का अनुभव पाने में सक्षम कर रहे हैं."
 
कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200टीबी से अधिक डाटा का उपयोग किया गया. एक ओला ग्राहक औसतन 20एमबी डाटा का उपयोग करता है. 
 
साल 2014 में लॉन्च हुए ओला से 1,20,000 से ज्यादा ऑटोरिक्शा जुड़े हुए हैं. 

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile