अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद उपग्रह प्रक्षेपण जारी रखेगा उत्तर कोरिया

Highlights

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर अपने (उत्तर कोरिया) और अन्य विकासशील देशों के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद उपग्रह प्रक्षेपण जारी रखेगा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि वह अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद उपग्रहों का प्रक्षेपण करता रहेगा. उत्तर कोरिया ने कहा कि एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर अंतरिक्ष कार्यक्रम को विकसित करना उसका अधिकार है. सरकारी समाचार पत्र रोडोंग सिनमन की रपट के मुताबिक, उत्तर कोरियाई प्रशासन ने कहा, "यह एक वैश्विक चलन है कि एक देश अंतरिक्ष कार्यक्रम के जरिए अर्थव्यवस्था का विकास करने की संभावना देखता है." इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर फ्लिपकार्ट दे रहा है ऑफर्स

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कहा कि पांच-वर्षीय अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम के अंतर्गत और भी उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे. 

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर अपने (उत्तर कोरिया) और अन्य विकासशील देशों के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है. 

समाचार पत्र में कहा गया है, "कुछ देशों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रस्तावों में हमारे खिलाफ हेर-फेर किया है और संप्रभु देशों के अंतिरक्ष विकास कार्यक्रम में बाधा डाला है. यह कृत्य बर्दाश्त के बाहर है."

उत्तर कोरिया ने अब तक दो उपग्रहों को प्रक्षेपण किया है. पहला क्वांगमाइओंगसोंग-1 (ब्राइट स्टार-1) का प्रक्षेपण अगस्त 1998 में और दूसरा क्वांगमाइओंगसोंग-4 का प्रक्षेपण फरवरी 2016 में किया गया था. 

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का मानना है कि अपने अंतिरक्ष कार्यक्रम के जरिए उत्तर कोरिया अवैध तरीके से लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है. 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile