खतरे में लाखों Android डिवाइस, मोदी सरकार ने दी चेतावनी, फौरन नहीं किया ये काम तो आएगी बड़ी मुसीबत!

Updated on 07-Feb-2025

भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने भारत में Android यूजर्स के लिए एक उच्च-जोखिम चेतावनी जारी की है. चेतावनी में कहा गया है कि लाखों Android Phones खतरे में हैं. खासतौर पर Android 15, 14, 13, 12 और 12L वर्जन पर चलने वाले फोन को लेकर जोखिम ज्यादा है.

Android 15, 14, 13, 12 और 12L वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. इन खामियों का इस्तेमाल हैकर्स सेंसिटिव डेटा चुराने, सिस्टम तक पहुंचने, मैलेशियस कोड चलाने या डिवाइस को क्रैश करने के लिए कर सकते हैं. यूजर्स को सुरक्षित रहने के लिए अपने डिवाइस को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी जाती है.

CERT-In के रिसर्चर ने कहा, “Android में कई कमजोरियों की सूचना मिली है, जिनका इस्तेमाल हैकर्स कर सकते हैं. इससे यूजर्स की संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने, फोन पर स्पेशल राइट्स प्राप्त करने, मनमाना कोड एक्जीक्यूट करने या टारगेटेड सिस्टम पर सर्विस से इनकार (DoS) स्थिति पैदा की जा सकती है.”

CERT-In की इस चेतावनी में कहा गया है कि अभी सभी Android डिवाइस बनाने वाले OEM और यूजर्स को इससे खतरा है. इससे सबसे बड़ा खतरा हैकर्स के डेटा एक्सेस करने या सिस्टम में दिक्कत आने को लेकर है. जिसकी वजह से हैकर्स संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं. सिस्टम पर ज्यादा नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं या डिवाइस सुरक्षा से समझौता कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है DeepSeek AI? जानें कैसे करें डाउनलोड, ChatGPT का है ‘बाप’!

चेतावनी में कहा गया है कि इस कमजोरी (CVE-2024-53104) का इस्तेमाल हैकर्स कभी भी कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जा सकता है. Android एक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे प्राइमरी रूप से स्मार्टफोन , टैबलेट, स्मार्टवॉच और दूसरे एम्बेडेड सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है.

आपको क्या करना है?

अपने डिवाइस को अपडेट करें: खामियों को ठीक करने के लिए लेटेस्ट सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करें।

ऐप्स को सुरक्षित रूप से डाउनलोड करें: ऐप्स को केवल Google Play Store से ही डाउनलोड करें. अनजान सोर्स से कभी भी ऐप इंस्टॉल ना करें.

Google Play Protect को एनेबल करें: हानिकारक ऐप्स को स्कैन और ब्लॉक करने के लिए इस सेटिंग को ऑन करें.

ऐप परमिशन चेक करें: अपने डेटा तक अनावश्यक पहुँच हटाएं.

संदिग्ध लिंक्स से बचें: मेसेज या ईमेल में अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें.

रेगुलरली अपने डेटा का बैकअप सुरक्षित क्लाउड सर्विस या एक्सटर्नल स्टोरेज में बनाएं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :