माइक्रोसॉफ्ट ने Kinect का उत्पादन किया बंद

Highlights

माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार डेप्थ कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेसरी Kinect का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है. इसका उत्पादन 2010 में शुरू किया गया था.

माइक्रोसॉफ्ट ने Kinect का उत्पादन किया बंद

Kinect की व्यवहार्यता को लेकर चल रही अटकलों को दूर करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार डेप्थ कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेसरी Kinect का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है. इसका उत्पादन 2010 में शुरू किया गया था. 

एक्सबॉक्स 360 के लिए माइक्रोसॉफ्ट का Kinect साल 2011 में सबसे तेजी से बिकने वाला उपभोक्ता डिवाइस था. 

द वर्ज की रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि एक्सबॉक्स के लिए Kinect को लॉन्च करने के बाद यह आनेवाले सालों में हैकर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया, जो विभिन्न अनुभवों के निर्माण के लिए शरीर की गति और आसपास की गहराई का अंदाजा लगाने में जुट गए थे. 

रिपोर्ट में कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट ने Kinect को और अधिक बढ़ावा देने के लिए इसे एक्सबॉक्स वन के साथ बाजार में उतारा, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. 

हालांकि बाजार में इसके असफल होने के बावजूद Kinect के लिए किए गए शोध और हार्डवेयर माइक्रोसॉफ्ट को अन्य उत्पादों के निर्माण में काफी मदद कर रहे हैं. 

रिपोर्ट में कहा गया, "Kinect की गहराई का अंदाजा लगाने वाली कई तकनीकों को होलो लेंस में शामिल किया गया है, और अब कई लैपटॉप में विंडोज का होलो कैमरा लगा आ रहा है, जो लोगों का चेहरा पहचानने के लिए Kinect के द्वारा सीखे गए ज्ञान का उपयोग करता है"

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile