‘मकसद में कामयाब नहीं हुआ’ Meta का ये वाला Feature.. कंपनी को करना पड़ा बंद

कोई भी कंपनी जब भी कोई नया फीचर लॉन्च करती है तो कई बार ऐसा होता है कि सब सकारात्मक होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी फीचर को लेकर विरोध इतना बढ़ जाता है कि कंपनी को अपने लॉन्च के फैसले पर ही संकट मंडराते नजर आते हैं। ऐसे में, इस फीचर को वापिस करना पड़ता है। ऐसा कुछ इस समय Meta के साथ होता नजर आया है। कंपनी अभी हाल ही में अपने नए AI Feature को लेकर आई थी, लेकिन इस फीचर के एक ऑप्शन ने इसे लोगों के बीच विलेन बना दिया और बाद कंपनी ने इस फीचर को बंद करना पड़ा है। इस फीचर का सबसे बड़ा नकारात्मक पॉइंट यह है कि यह Instagram से किसी भी अकाउंट के इमेज को ऑल्टर करने की सुविधा दे रहा था, जो किसी की भी Privacy पर सीधे सीधे सेंध थी। Privacy को लेकर हुई कड़ी आलोचना के बाद Meta ने खुद से कहा दिया है कि यह फीचर जिस काम के लिए लाया गया था, वह पूरा नहीं हो सका है, इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। अब यह फीचर उपलब्ध नहीं है।

यह था यह फीचर?

यह फीचर Meta के नए AI image generation tool Muse Image का हिस्सा था जिसे कंपनी ने इसी हफ्ते लॉन्च किया था। Muse Image feature लोगों को Meta AI chatbot का इस्तेमाल करके Instagram पर पोस्ट किए गए कंटेन्ट से नकली या बदली हुई इमेज बनाने की सुविधा दे रहा था। Users किसी भी public Instagram account को tag कर सकते थे और उस profile की content का इस्तेमाल करके नई AI images generate कर सकते थे। सबसे बड़ी बात यह थी कि जिस व्यक्ति का कंटेन्ट इस्तेमाल हो रही थी उसे इसकी जानकारी हो भी सकती थी और नहीं भी।

सबसे बड़ी चिंता की बात क्या थी?

सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह थी कि सभी public Instagram accounts इस फीचर में by default शामिल कर दिए गए थे। अगर कोई नहीं चाहता था कि उसकी कंटेन्ट या तस्वीर इस तरह इस्तेमाल हो तो उसे खुद ऑप्ट आउट करना पड़ता था। यानि कंटेन्ट पहले से नहीं लिया गया था बल्कि यूजर्स को खुद इससे बाहर निकलना पड़ता था।

Meta ने क्या कहा?

आलोचना के बाद Meta ने इस फीचर को हटाने का फैसला किया। Company ने कहा, “हमारा इरादा एक useful creative tool देना था और लोगों को यह control देना था कि उनकी public content को इस तरह reference किया जा सके या नहीं।” Company ने आगे कहा, “हमने यह feedback सुना है कि यह feature अपने मकसद में नाकाम रहा इसलिए अब यह उपलब्ध नहीं है।”

यह भी पढ़ें: GM G+ हेडफोन रिव्यू: जबरदस्त फीचर्स, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार साउन्ड क्वालिटी केवल 1,799 रुपये में!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :