Lenovo Tab 7 और Tab 7 Essential बजट टैबलेट्स हुए एंड्राइड 7.0 नूगा के साथ हुए लॉन्च

Highlights

Lenovo ने दो नए टैबलेट्स लॉन्च किए हैं. Tab 7 और Tab 7 Essential कंपनी के एंट्री-लेवल टैबलेट्स हैं जिनकी कीमत क्रमश: $99.99 और $79.99 है.

Lenovo Tab 7 और Tab 7 Essential बजट टैबलेट्स हुए एंड्राइड 7.0 नूगा के साथ हुए लॉन्च

Lenovo Tab 7 और Tab 7 Essential कंपनी के दो नए बजट टैबलेट हैं. ये टैबलेट्स एंट्री-लेवल टैबलेट्स हैं जिनकी कीमत क्रमश: $99.99 और $79.99 है. 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lenovo Tab 7 में 7 इंच की HD LCD डिस्प्ले मौजूद है जिसका रेज़ोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है और यह टैबलेट मीडियाटेक के क्वैड कोर MT8161 चिपसेट से लैस है. यह टैबलेट 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और 5MP के रियर कैमरा और 2MP फ्रंट कैमरे से लैस है. 

Lenovo Tab 7 कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0, Wi-Fi 802.11b/g/n और डॉल्बी एटमोस सपोर्ट के साथ फ्रंट-फेसिंग स्पीकर ऑफर करता है. यह टैबलेट स्लेट ब्लैक कलर में आता है और Lenovo वादा करता है कि इस डिवाइस को 15 घंटों तक जनरली इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Lenovo Tab 7 Essential

Lenovo Tab 7 Essential में 7 इंच की LCD डिस्प्ले मौजूद है. यह डिवाइस क्वैड-कोर मीडियाटेक MT8167 चिपसेट, 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इस डिवाइस के फ्रंट और रियर पैनल पर 2MP का कैमरा सेटअप दिया गया है. 

Tab 7 Essential टैबलेट Wi-Fi 802.11b/g/n और ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट करता है. Lenovo का दावा है कि इस डिवाइस को जनरल तौर पर इस्तेमाल कर के 20 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस टैबलेट का वज़न 250 ग्राम है और ब्लैक कलर के विकल्प में आता है, साथ ही यह डिवाइस फ्रंट-फेसिंग डॉल्बी एटमोस स्पीकर्स भी सपोर्ट करता है. ये दोनों टैबलेट्स एंड्राइड 7.0 नूगा पर चलते हैं. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile