10.1 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस Moto Tab लॉन्च

Highlights

Lenovo Moto Tab पाँच सालों में पहला मोटो ब्रैंड का टैबलेट है. यह टैबलेट US में खासतौर से AT&T पर उपलब्ध है.

10.1 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस Moto Tab लॉन्च

Lenovo ने पाँच सालों में पहला मोटो ब्रैंडेड एंड्राइड टैबलेट लॉन्च किया है. Moto Tab अभी केवल US में उपलब्ध है और यह खासतौर से AT&T पर उपलब्ध है. इस टैबलेट की कीमत $299.99 है और साथ ही इसे $15 प्रति माह पर भी खरीदा जा सकता है जिसकी इन्सटॉलमेंट 20 महीनों में पूरी होगी, AT&T का यह इन्सटॉलमेंट प्लान इस शुक्रवार से शुरू हो रहा है. Moto Tab को एक मनोरंजक डिवाइस माना जा रहा है और इस डिवाइस में 10.1 इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस टैबलेट में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है. इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

Moto Tab के साथ AT&T ने खुद का कस्टमाइजेशन भी शामिल किया है, इसके TV मॉड के ज़रिए यूज़र्स होम स्क्रीन से स्वीप कर के अपना पसंदीदा शो, फिल्म और कंटेंट लॉन्च कर सकते हैं. TV मॉड लाइव TV चैनल्स के लिए DirecTV लॉन्च करता है और वीडियो कंटेंट को रिकॉर्ड करता है. Moto Tab में Dolby Atmos के साथ डुअल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स मौजूद हैं. 

Lenovo Home Assistant Pack (Source: Lenovo)


इस टैबलेट में 7000mAh की बैटरी मौजूद है और यह USB टाइप C पोर्ट द्वारा फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. Moto Tab के साथ Lenovo ऑप्शनल लेनोवो होम असिस्टेंट पैक, एक प्रीमियम स्टैंड, डुअल माइक्स और पॉवरफुल 3w स्पीकर्स भी ऑफर कर रहा है. एक और ऑप्शनल एक्सेसरी लेनोवो प्रोडक्टिविटी पैक है जो ब्लूटूथ थिन्क्पेड कीबोर्ड ऑफर कर रहा है जिसके साथ टचपेड माउज़ और फोलियो केस शामिल है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile