अगले हफ्ते हाई-परफॉर्मेस इलेक्ट्रिक मॉडल ईवी6 जीटी लॉन्च करेगी किआ, 3.5 सेकेंड में 100 की रफ्तार

Highlights

दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी किआ कॉर्प ने गुरुवार को कहा कि वह अपने ईवी लाइनअप को बढ़ाने के लिए अगले हफ्ते घरेलू बाजार में शुद्ध इलेक्ट्रिक हाई-परफॉर्मेस मॉडल ईवी 6 जीटी लॉन्च करेगी।

ईवी6 जीटी 77.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 342 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह केवल 3.5 सेकंड में शून्य से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी किआ कॉर्प ने गुरुवार को कहा कि वह अपने ईवी लाइनअप को बढ़ाने के लिए अगले हफ्ते घरेलू बाजार में शुद्ध इलेक्ट्रिक हाई-परफॉर्मेस मॉडल ईवी 6 जीटी लॉन्च करेगी। ईवी6 जीटी 77.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 342 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह केवल 3.5 सेकंड में शून्य से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा कि ईवी6 जीटी देश में अब तक निर्मित यात्री वाहनों में 'सबसे फास्ट कार' होगी। किआ ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने आगामी ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के उच्च प्रदर्शन वाले जीटी संस्करण जारी करने की योजना बनाई है।

ईवी6 जीटी ह्युंडई मोटर ग्रुप के समर्पित ईवी प्लेटफॉर्म से लैस है जिसे ई-जीएमपी कहा जाता है। टैक्स ब्रेक के बाद इसे 7.2 करोड़ वोन (53 मिलियन डॉलर) में बेचा जा रहा है। ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म वाले अन्य मॉडलों में हुंडई आईओएनआईक्यू 5, किआ ईवी6 सेडान और जेनेसिस जीवी60 एसयूवी शामिल हैं। ह्युंडई, ह्युंडई मोटर के साथ-साथ इंडिपेंडेंट जेनेसिस ब्रांड के तहत वाहन बेचती है।

किआ अमेरिका के मार्किटिंग वाइस प्रेसिडेंट रसेल वेगर ने पिछले महीने कहा था, "ईवी6 जीटी, किआ के परिवर्तन की निरंतरता है और हमारी योजना एस रणनीति का अगला चरण है, जिसमें किआ 2027 तक वैश्विक स्तर पर 14 पूर्ण-इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "ईवी6 जीटी किआ के लिए प्रदर्शन का एक बिल्कुल नया स्तर है और इसके यूएस प्रीमियर के हिस्से के रूप में हम किआ के मूल मूल्यों के साथ संरेखित कारणों और संगठनों की मदद करके उन समुदायों का समर्थन करना चाहते हैं जिनमें हम रहते हैं और काम करते हैं।"

ईवी6 जीटी 424 किमी ड्राइविंग रेंज के साथ 260 किमी/घंटा की शीर्ष स्पीड और केवल 18 मिनट में 10-80 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता प्रदान करती है।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile