itel ने की Jio के साथ पार्टनरशिप, अब फीचर फोन पर भी कर पाएंगे 123 रुपये वाला रिचार्ज का इस्तेमाल, मिलेगा इतना डेटा

HIGHLIGHTS

itel और Jio ने Feature Phone यूजर्स के लिए नई पार्टनरशिप की है.

अब itel 4G Feature Phone यूजर्स Jio का 123 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल कर सकेंगे.

प्लान में Unlimited Calling, रोज 0.5GB डाटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

itel ने Reliance Jio के साथ नई पार्टनरशिप की घोषणा की है. इस साझेदारी का मकसद भारत में Feature Phone यूजर्स के लिए सस्ती Digital Connectivity उपलब्ध कराना है. अब itel के 4G Feature Phone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स Jio का 123 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इस्तेमाल कर सकेंगे. इस प्लान में Unlimited Calling, रोज 0.5GB डाटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी पूरे महीने में यूजर्स को कुल 14GB डाटा मिलेगा.

Jio के 123 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Jio का 123 रुपये वाला प्लान खास तौर पर कम बजट वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर Unlimited Voice Calling मिलती है. साथ ही रोजाना 0.5GB डाटा दिया जाता है. प्लान की कुल वैलिडिटी 28 दिनों की है.

पहले यह प्लान सिर्फ JioPhone यूजर्स तक सीमित था, लेकिन अब देशभर के itel 4G Feature Phone यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. कंपनी का दावा है कि इस प्लान की मदद से यूजर्स सालभर में करीब 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

दूसरे सस्ते प्लान भी हुए उपलब्ध

Jio ने सिर्फ 123 रुपये वाला प्लान ही नहीं, बल्कि दूसरे Long Validity Plans भी उपलब्ध कराए हैं. 234 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी देता है. 369 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं 1234 रुपये वाले प्लान में पूरे 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है. इन सभी प्लान्स में रोज 0.5GB डाटा और Calling Benefits मिलते हैं.

छोटे शहरों और गांवों के यूजर्स पर फोकस

यह पार्टनरशिप खास तौर पर छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जहां आज भी बड़ी संख्या में लोग Feature Phone इस्तेमाल करते हैं. कम कीमत, लंबी बैटरी लाइफ और आसान इस्तेमाल की वजह से Feature Phone आज भी काफी लोकप्रिय बने हुए हैं.

itel का बड़ा Retail Network

itel का कहना है कि कंपनी भारत में Affordable Technology को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है. कंपनी के पास देशभर में 1.3 लाख से ज्यादा Retail Stores और 1000 से ज्यादा Service Centres मौजूद हैं. इसके अलावा कंपनी अपने Feature Phones पर एक साल की Replacement Policy भी देती है.

सिर्फ Feature Phone तक सीमित नहीं है itel

हालांकि भारत में itel की पहचान Feature Phone Brand के तौर पर ज्यादा है, लेकिन कंपनी Smartphones, Smart TV, Home Appliances, Solar Products और Personal Care Devices भी बेचती है. कंपनी 80 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार कर रही है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :