भारत ने रचा इतिहास, ISRO ने सफलता पूर्वक लॉन्च किया चंद्रयान-3

By
HIGHLIGHTS

चंद्रयान-3 को आज 2.35 PM (IST) पर लॉन्च कर दिया गया है।

चंद्रयान-3 के लॉन्च के 16 मिनट बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल सफलता पूर्वक रॉकेट से अलग हो गया।

ISRO टीम ISRO स्पेस सेंटर में नजदीकी से चंद्रयान मिशन के प्रोग्रेस को देख रही है।

ISRO द्वारा चंद्रयान-3 को आज श्रीहरीकोटा, आंध्र प्रदेश में सतीश धवन स्पेस सेंटर द्वारा 2.35 PM (IST) पर लॉन्च कर दिया गया है। LVM3-M4 रॉकेट ने तीसरे चरण में पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में छोड़ दिया है। अब चंद्रयान-3 मिशन सफलता पूर्वक पूर्ण हो गया है और 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। 

इस मिशन में वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा के ऑर्बिट तक पहुंचना, लैंडर की मदद से ल्यूनर सरफेस पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना और चंद्रा की सतह का अध्ययन करना और इसी तरह की कई क्षमताओं को प्रदर्शित करना है। 

\

यह भी पढ़ें: Moto Edge 30 Ultra Price Drop! हजारों रुपए सस्ता हुआ Motorola का 200MP कैमरा वाला फोन, ग्राहकों की लगी लंबी लाइनें

https://twitter.com/ANI/status/1679787684162850816?ref_src=twsrc%5Etfw

चंद्रयान-3 के लॉन्च के 16 मिनट बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल सफलता पूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और एक एलिप्टिकल साइकल में ल्यूनर ऑर्बिट की तरफ बढ़ते हुए पृथ्वी से 170 km नजदीक और 36,500 km दूर 5-6 बार पृथ्वी के परिक्रमा करेगा। 

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale: अर्ली सेल में इन लैपटॉप्स पर मिल रही धमाका डील, ऑफर जान खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर​

जैसे-जैसे चंद्रयान-3 अंतरिक्ष की ओर आगे बढ़ रहा है, ISRO टीम ISRO स्पेस सेंटर में नजदीकी से चंद्रयान मिशन के प्रोग्रेस को देख रही है। 

यह भी पढ़ें: Realme C53 के लॉन्च में बस कुछ ही दिन बाकी, भारत में इस दिन आ रहा 108MP धांसू कैमरा वाला ये सस्ता स्मार्टफोन

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By