अमेरिका पहुंचते ही इजरायल के पीएम ने ट्रंप को गिफ्ट किया ये अनोखा ‘गैजेट’, भौचक्के रह गए लोग!

Updated on 06-Feb-2025

इजरायल के पीएम Benjamin Netanyahu अभी अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौर पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसा गिफ्ट दिया है कि उसकी चर्चा सभी ओर हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में व्हाइट हाउस की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक गोल्डेन पेजर और एक रेगुलर पेजर गिफ्ट किया है.

द जेरुसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये अनोखा उपहार सितंबर 2024 में ईरान पर इजराइल के घातक पेजर हमले को दिखाता है. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को विजिट से दोनों की एक फोटो भेंट की. इस पर “टू बीबी, एक महान लीडर ” लिखा था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिफ्ट मिलने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, “यह एक बेहतरीन ऑपरेशन था.”

पेजर के बाद फटा था वाकी-टॉकी

आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में लेबनान में हिज़्बुल्लाह के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हजारों पेजर फट गए. जिसकी वजह से कई मौतें हो गईं जबकि कई घायल हो गए. उसके अगले ही दिन सैकड़ों वाकी-टॉकी भी फट गए जिससे और भी ज्यादा नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान

इस घटना के दो महीने के बाद नेतन्याहू ने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को अथोराइज करने की पुष्टि की. खुलासा किया गया है कि इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद ने पेजर विस्फोट होने से पहले ही उसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया था. बाद में जब हिज्बुल्लाह ने पेजर ऑर्डर किए तो उसको ब्लास्ट होने वाले पेजर बेच दिए गए.

हजारों लोग हो गए थे घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन से ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के कम से कम 39 सदस्यों की मौत हो गई और लगभग 3,000 अन्य घायल हो गए. इस ऑपरेशन को लेकर ही नेतन्याहू ने ट्रंप को पेजर गिफ्ट किया जिसके जवाब में उन्होंने इसको शानदार मिशन बताया.

इस दौरे के दौरान ही नेतन्याहू ने ट्रंप के सहयोगी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क से भी मुलाकात की. इन दोनों की फोटो को भी Instagram पर पोस्ट किया गया. जिसमें दोनों को जीनियस कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :