भारत 28 विदेशी उपग्रहों के साथ दिसंबर में लॉन्च करेगा काटरेसेट-2

Highlights

काटरेसेट-2 एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है जो उच्च-गुणवत्ता वाला चित्र प्रदान करने में सक्षम है.

भारत दिसंबर में काटरेसेट -2 श्रृंखला के अंर्तगत अपनी नवीनतम रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जो अपने साथ 28 विदेशी उपग्रहों को साथ लेकर जाएगा. एक शीर्ष अंतरिक्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात की जानकारी दी. एंट्रिक्स कॉपोर्रेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. राकेश ने कहा, "अगले लॉन्च में हमारे पास काटरेसेट के साथ 28 अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उपग्रह होंगे, जिन्हें दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा. " एंट्रिक्स कॉपोर्रेशन लिमिटेड सरकार के स्वामित्व वाले अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा है. इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर फ्लिपकार्ट दे रहा है ऑफर्स

उन्होंने कहा कि स्पेस फर्म के अपने उपग्रह काटरेसेट -2 सीरीज के साथ अमेरिका और अन्य देशों के 25 नैनो उपग्रह और तीन सूक्ष्म उपग्रह होंगे.

राकेश ने कहा कि उपग्रहों को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) अंतरिक्ष यान से लॉन्च किया जाएगा.

इसरो द्वारा 31 अगस्त को एक पीएसएलवी रॉकेट अतिरिक्त नेविगेशन उपग्रह को तैनात करने में असफल हो गया था जिसके बाद अगले लॉन्च को गौर से देखा जाएगा. 

काटरेसेट-2 एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है जो उच्च-गुणवत्ता वाला चित्र प्रदान करने में सक्षम है.

इसी श्रृंखला में पिछले उपग्रह (काटरेसेट -2 ई) को 15 फरवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. यह स्पेसपोर्ट चेन्नई से 90 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है. 

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile