फोटो-X/BCCI
IND vs ENG 3rd T20I Free Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सीरीज जीतने के लिहाज से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पिछला मैच भारत ने शानदार मुकाबला करते हुए जीत लिया था. इस वजह से India vs England T-20 Series में भारत 2-0 से आगे है.
भारतीय टीम इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज को अपने नाम आज ही कर लेना चाहेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह मैच राजकोट में खेला जाएगा. आपको बता दें कि दोनों टीम के बीच यह तीसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. आप इस मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. इसकी पूरी डिटेल्स आपको बताते हैं.
IND vs ENG 3rd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा इस मैच को टीवी चैनल पर भी देखा जा सकता है. IND vs ENG 3rd T20I मैच को आप Star Sports के सभी नेटवर्क पर देख सकते हैं. यानी दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस मैच का मजा ले सकते हैं.
Star Sports के अलावा इस मैच को आप ऑनलाइन स्ट्रीम भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पैसे खर्च करने भी जरूरत नहीं हैं. आपको बता दें कि IND vs ENG 3rd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर नहीं होने वाली है. इसस मुकाबले को देखने के लिए आपके पास Hotstar ऐप को होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: ‘EMI नहीं, कैश में गिन दिया रुपया’..भिखारी ने खरीदा सवा लाख रुपये वाला iPhone, वीडियो वायरल
रिपोर्ट के अनुसार, IND vs ENG T20I सीरीज देखने के लिए Hotstar ने यूजर्स को तोहफा दिया है. फैन्स 240 मिनट तक प्रति महीने INDIA vs ENGLAND सीरीज को देख सकते हैं. अगर आपने अभी तक इसको लाइव स्ट्रीम नहीं किया है तो आप इस मुकाबले को पूरा देख सकते हैं.
इसके लिए आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, फ्री मिनट खत्म होने के बाद आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा. लेकिन, अगर आपने इस मैच को अभी तक स्ट्रीम नहीं किया है तो आप आसानी से पूरा मैच फ्री में Hotstar पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: YouTube से पहली कमाई 45 हजार, अब लाखों में छाप रहे सचिन और सीमा हैदर, वीडियो पर आते हैं लाखों व्यूज