Netflix से JioHotstar तक सबके कंटेंट फ्री, IMDb पर PLAY लिखकर आप भी देख रहे मूवी-सीरीज? जान लें ये बातें

IMDb PLAY Trick Bug: ऑनलाइन एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म IMDb इन दिनों चर्चा में है. यूजर्स ने दावा किया है कि एक ऐसा लूपहोल सामने आया है, जिसकी मदद से फिल्में (Movies) और वेब सीरीज (Web-Series) बिना सब्सक्रिप्शन के एक्सेस की जा सकती हैं. इंटरनेट फोरम्स, खासकर Reddit पर भी इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है.

Netflix से लेकर Prime Video तक के कंटेंट फ्री

यह बग यूजर्स को उन कंटेंट तक पहुंचने की अनुमति देता है जो आमतौर पर सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होते हैं. इनमें Netflix, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इसको हमारी टीम (Digit Hindi) ने खुद वेरिफाई किया है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि IMDb खुद कोई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह केवल कंटेंट की जानकारी, रेटिंग और ऑफिशियल लिंक दिखाता है. ऐसे में अगर कोई लूपहोल है तो यह प्लेटफॉर्म्स के बीच कनेक्शन या रीडायरेक्शन से जुड़ा हो सकता है.

IMDb ने बताई सच्चाई!

इस मामले में IMDb टीम ने हमें बताया कि यह साइट की खामी नहीं है. कोई अनऑथोराइज्ड तरीके से कंपनी का नाम इस्तेमाल करके मूवी या सीरीज की बिना लाइसेंस के स्ट्रीमिंग कर रहा है. जिसको लेकर कंपनी तहकीकात कर रही है. IMDb कोई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं है तो मूवी या कोई भी कंटेंट इस पर उपलब्ध नहीं होते हैं.

यानी पाइरेसी साइट से मूवी या सीरीज को प्ले की जा रही है. अगर आप भी इस ट्रिक को यूज करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. कई बार ऐसी साइट आपके डिवाइस पर फाइल डाउनलोड या ऐप इंस्टॉल कर देती है. जिससे आपका डेटा उनके पास चला जाता है.

क्या हो रहा है?

इसके लिए यूजर्स को बस IMDb की साइट पर अपनी फेवरेट मूवी या शो को सर्च करके उसके पेज पर जाना होता है और URL में सफिक्स के तौर पर PLAY लगाना होता है. जिसके बाद वह मूवी या सीरीज स्ट्रीम होने लगती है. लेकिन, जैसा ऊपर बताया गया है इससे आपका डेटा चोरी होने का खतरना बना रहता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :