Huawei Watch 2 : इस स्मार्टवॉच के लिए फोन की जरूरत नहीं

Highlights

यह वॉच क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन वेयर 2100 प्रोसेसर पर चलता है. यह एंड्रायड वेयर 2.0 प्लेटफार्म पर आधारित है तथा बिल्ट इन जीपीएस और हार्ट रेट डिटेक्शन सिस्टम के साथ आता है.

स्मार्टवॉच की लोकप्रियता भारत समेत दुनिया भर में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. ऐसे में चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी Huawei  ने Watch 2 लॉन्च किया है. 

Huawei  का Watch 2 स्पोर्ट्स (4जी) और क्लासिक दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जो यूजर्स को और अधिक कनेक्टिविटी विकल्प मुहैया कराती है. इसमें ऐसे फीचर्स हैं जिसके बाद अब स्मार्टफोन रखने की भी जरूरत नहीं है. 

बाजार में Huawei  का स्मार्टवॉच LG के वॉच स्पोर्ट, Samsung के Gear 3 और Apple के Watch 2 को टक्कर देगी.

यह वॉच क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन वेयर 2100 प्रोसेसर पर चलता है. यह एंड्रायड वेयर 2.0 प्लेटफार्म पर आधारित है तथा बिल्ट इन जीपीएस और हार्ट रेट डिटेक्शन सिस्टम के साथ आता है. 

इस स्मार्टवॉच से कॉलिंग सुविधा, एसएमएस सुविधा दी गई है, जिसके लिए इसे किसी स्मार्टफोन से जोड़ने की जरूरत नहीं है. यह सिमकार्ड और उसके नेटवर्क के साथ स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम है. 

गूगल एकाउंट में साइन करने पर बिना स्मार्टफोन के यह स्मार्टवॉच सभी कांटैक्स को सिंक करने में सक्षम है.

Huawei Watch 2 में गूगल असिस्टेंट है जिसे बोलकर कॉल किया जा सकता है और एसएमएस किया जा सकता है. 

हालांकि इस वॉच में यूएसवी 2.0 चार्जिग सिस्टम नहीं दिया गया है, जो थोड़ा निराशाजनक है. लेकिन यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो फिटनेस प्रेमी है, साथ ही अपने फोन से दूर रहने पर हमेशा कनेक्टेड रहना चाहते हैं.

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile