एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा किया

Highlights

इस डील के तहत सैमसंग खुले बाजार की खरीद के जरिए एचपी में 10 करोड़ से लेकर 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी.

एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा 1.05 अरब डॉलर में किया गया था। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस सौदे से एचपी को 55 अरब डॉलर के ए3 कॉपियर खंड में मल्टीफंक्शन प्रिंटिंग (एमएफपी) और ए4 लेसर प्रिटिंग कारोबार में मजबूती लाने में मदद मिलेगी।

सैमसंग के पास प्रिंटिंग के 6,500 पेटेंट्स के बौद्धिक अधिकार हैं और उसके पास 1,300 से अधिक शोधकर्ता और इंजीनियर्स है, जिन्हें लेसर प्रौद्योगिकी, इमेजिंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता हासिल है।

एचपी इंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डियोन वीसलर ने कहा, "हम उद्योग की सबसे अच्छी और सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभा को एक साथ लाने के लिए रोमांचित हैं। साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को अभिनव प्रिंट समाधान प्रस्तुत करेंगे।"

इस सौदे के तहत सैमसंग खुले बाजार की खरीद के जरिए एचपी में 10 करोड़ से लेकर 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी। 

इस साल मई में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचपी इंक को सैमसंग के प्रिंटिंग कारोबार के अधिग्रहण की अनुमति दे दी थी।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile