आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे Google Photos में डिलीट किये गए फोटो और विडियो को रिकवर कर सकते हैं, हम आपको दोनों ही यानी वेब और मोबाइल पर आपको इस प्रक्रिया को बताने वाले हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप गूगल फोटोज में डिलीट किये गए अपने फोटो और विडियो को (लगभग 60 दिनों तक के) रिकवर कर सकते हैं. आइये जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
आपको इसके लिए कुछ चरणों को फॉलो करना होगा, इसके बाद आप अपनी लगभग 60 दिनों तक की फोटो और विडियो को वापिस पा सकते हैं, यह समय इन फोटो को डिलीट करने के बाद का है। आइये जानते हैं कि आप कैसे गूगल फोटोज में अपने डिलीटेड फोटो और विडियो रिकवर कर सकते हैं, यह प्रक्रिया हम आपको एंड्राइड के लिए बता रहे हैं।
आज हम आपको सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं जिसके माध्यम से आप iPhones और iPads में बड़ी आसानी से अपने डिलीट किये गए फोटो और विडियो आदि को रिकवर कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप iOS में गूगल फोटोज में से फोटो और विडियो को कैसे रिकवर कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले अपने iOS डिवाइस में गूगल फोटोज को ओपन करें, इसके बाद आपको एंड्राइड की ही प्रक्रिया को अपनाना होगा और आपको टॉपलेफ्ट कॉर्नर पर नजर आ रहे हैमबर्गर आइकॉन पर जाकर Bin को सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद आपको तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा जो आपको टॉप राईट कॉर्नर पर नजर आ रहे हैं, इसके बाद आपको सेलेक्ट पर टाइप करना होगा।
अब आपको जिस भी फोटो या विडियो को एक बार फिर से अपनी फोटो लाइब्रेरी में देखना है तो आपको मात्र रिस्टोर पर क्लिक करना देना है। हालाँकि यह आपको फोटो को चुन लेने के बाद करना है।
अब आपको यह फोटो अपने आप ही आपकी गूगल फोटोज की लाइब्रेरी में नजर आना शुरू हो जाने वाली है।
अब हम आपको एंड्राइड और iOS के बारे में बताने के बाद बताने वाले हैं कि आखिर आप वेब पर गूगल फोटोज में डिलीटेड फोटो और विडियो गूगल फोटोज में से कैसे रिकवर कर सकते हैं। यहाँ आप कुछ सबसे आसान स्टेप्स को देखने वाला हैं, तो आइये शुरू करते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।