एक समय था जब किसी भी फोन में सिम का होना जरुरी था, क्योंकि इसके माध्यम से ही आप एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल कर पाते थे, और एक दूसरे से जुड़ पाते थे। हालाँकि कंपनियां यानी टेलीकॉम कंपनियां वक़्त के बदलने के साथ ही अपने यूजर्स के लिए नई नई तकनीकी पेश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ नया फोंस पर ई-सिम के सपोर्ट को देना है। इस प्रक्रिया या इस फीचर को देखें तो आपको बता देते है कि ई-सिम के साथ यूजर्स बिना अपने फोन में सिम को डाले भी कॉल आदि कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि ई-सिम प्रक्रिया यानी eSIM प्रक्रिया में eSIM या इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मोड्यूल को सीधे ही फोन में डाल दिया जाता है, जिसके बाद आपको फोन में किसी भी सिम कार्ड की जररूत नहीं होती है।
आपको बता देते हैं कि बहुत से टेलीकॉम ऑपरेटर आपको eSIM की सुविधा दे रही है, हालाँकि आपको बता देते है कि अब आपको रिलायंस जियो की ओर से यानी Reliance Jio भी eSIM की सपोर्ट दे रही है। आपको आज हम बताने वाले है कि अगर आप रिलायंस जियो/Reliance Jio नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आप कैसे बड़ी ही आसानी से ई-सिम को एक्टिवेट कर सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा हम आपको अन्य कई टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बारे में भी यहाँ बताने वाले हैं।
अगर आप जियो का नया ई-सिम कनेक्शन लेना चाहते हैं तो करीबी जियो स्टोर, रिलायंस डिजिटल या जियो रीटेलर पर जाना होगा। सिम कार्ड लाने के लिए आपको ID कार्ड और फोटो ले जाना होगा। अगर आप अपनी वर्तमान सिम को ई-सिम में बदलना चाहते हैं या एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रान्सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक SMS भेजना होगा। हर डिवाइस के लिए अलग प्रोसेस अपनाना होगा।
अब आप जान ही गए हैं कि आखिर आपको किस ऑपरेटर के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है और आप कैसे अपने फोन में eSIM को एक्टिवेट कर सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा आपको बता देते है कि आप अपने फिसिकल सिम कार्ड को भी एक eSIM में कन्वर्ट कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि अगर आप जियो यूजर हैं तो आप मात्र एक SMS के माध्यम से अपने सिम को ई-सिम में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जियो स्टोर पर भी जाना होगा।