TikTok पर कैसे ढूंढें (TikTok) Trending Songs?

Updated on 08-Jun-2020
HIGHLIGHTS

TikTok, पूरी तरह से शोर्ट विडियो प्लेटफार्म है, और इसपर ट्रेडिंग सोंग्स का अपना ही महत्त्व है

TikTok पर इस ट्रेंडिंग सोंग को आप कैसे ढूंढ सकते हैं, इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं

TikTok पर कई तरीकों से ट्रेंडिंग सोंग्स को खोजा जा सकता है

TikTok, पूरी तरह से शोर्ट विडियो प्लेटफार्म है, और इसपर ट्रेडिंग सोंग्स का अपना ही महत्त्व है। कई बार, आप टिकटोक पर एक सोंग (म्यूजिक) को पसंद करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे क्या कहा जाता है, और उस म्यूजिक यानी TikTok पर इस ट्रेंडिंग सोंग को आप कैसे ढूंढ सकते हैं, हालाँकि ऐसा करना हमेशा ही बेहद आसान नहीं होता है, लेकिन आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप इस काम को आसानी से कैसे कर सकते हैं। कभी-कभी टिकटोक सोंग्स के नाम आपको नहीं बताता है और टिकटोक सोंग को ट्रेंड करना आसान नहीं है। 

इसी कारण कई बार हम यह खोजते ही रह जाते हैं कि आखिर ऐसा कैसे किया जा सकता है हालाँकि अच्छी खबर यह है कि ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से आप इस समस्या को हल कर सकते हैं। यानी आप आसानी से खोज सकते हैं TikTok के ट्रेंडिंग सोंग्स, हम आपको वायरल हिट्स की खोज के लिए TikTok song  को ट्रेंड करने का तरीका भी बताने जा रहे हैं, जो आपको TikTok पर अपने सब्सक्राइबर्स को बढ़ाने का भी मौक़ा देता है। आइये अब ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे करे सकते हैं।

Trending TikTok Songs को गूगल असिस्टेंट या Siri के माध्यम से खोजें

पहला तरीका जो हम आपको बताने जा रहे हैं, इसके लिए आपको अपने डिवाइस पर किसी भी थर्ड पार्टी एप्प को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस एक की जरुरत है, जो एक आईफोन या एक एंड्रॉइड फोन हो सकता है, इसके अलावा आपको एक दूसरे फोन की भी जरूरत है, जिसके माध्यम से आप गाने की पहचान कर सकते हैं, इसके लिए आपको इन कदमों को अपनाना होगा।

सबसे पहले आपके प्राइमरी फोन में TikTok को ओपन करें, और इसके बाद उस विडियो का चुनाव करें जिसमें से आप ट्रेंडिंग सोंग को खोजना चाहते हैं, इसके बाद अपना दूसरा फोन लें।
अब अगर यह iPhone है तो आपको Siri को एक कमांड देना होगा कि इस गाने को पहचानें। अगर सीरी ने इस सोंग को पहचान लिया है तो यह आपको स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
इसके अलावा यह एक एंड्राइड फोन है तो आपको गूगल असिस्टेंट को भी यही कमांड देनी होगी, इसके अलावा आप इस सोंग को अपने पहले फोन में चला भी सकते हैं। 
अब अगर गूगल असिस्टेंट ने इस गाने को पहचान लिया है तो इसका रिजल्ट आपको नजर आने वाला है। 

सर्च करके कैसे ढूंढें Trending TikTok Songs

ऐसा करने के लिए आपको TikTok Video को ओपन करना होगा, जिसमें आप गाने की पहचान करना चाहते हैं, इसके बाद सोंग आइकॉन पर टैप करें, और नाम की जाँच यहाँ आप कर सकते हैं।
अब एप्प में से बाहर आ जाएँ, अब गूगल सर्च या यूट्यूब में इस गाने का नाम लिखकर सर्च करें, इसके बाद यहाँ आपको इसकी डिटेल्स मिल जाने वाली है। 

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :