मोबाइल में गूगल क्रोम को डार्क मोड में कैसे इस्तेमाल करें
PC पर कैसे डार्क मोड लगाएं
कैसे अपने एंडरोइड फोन, आईफोन और डेस्कटॉप पर डार्क मोड अप्लाई करें
Dark Mode इस समय अधिक लोकप्रिय है और लगभग सभी ऐप्स में ये फीचर देखने को मिल रहा है। इस तरह डार्क मोड से आँखों को भी आराम मिलता है और वैबसाइट पर कोंटेंट बेहतरीन दिखाई दे रहा है। हालांकि, गूगल क्रोम पर डार्क मोड लगाना अन्य ऐप्स की तुलना में इतना आसान नहीं है। अधिकतम डिवाइसेज़ में कोई स्विच नहीं है जिसे फ्लिप करने या किसी चेक बॉक्स पर टिक करने पर डार्क मोड इनेबल हो जाए। क्रोम में डार्क मोड इनेबल करने के लिए या तो आपको अपने डिवाइस की सेटिंग्स बदलनी होगी या एक्सटैन्शन डाउनलोड करना होगा।
कैसे अपने एंडरोइड फोन, आईफोन और डेस्कटॉप पर डार्क मोड इनेबल करें:
PC पर गूगल क्रोम पर डार्क मोड कैसे लगाएं
अगर आपका कम्प्यूटर विंडोज़ 10 पर चलता है तो बॉटम लेफ्ट कोर्नर पर विंडोज आइकॉन पर क्लिक करें या विंडो की पर टैप करें जिससे "स्टार्ट" मेन्यू पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद गियर जैसे आइकॉन पर क्लिक करें जो कि सेटिंग्स आइकॉन है।
यहां दिए गए विकल्पों में से Personalization को चुनें।
बाएं ओर दिए टूलबार में से कलर्स चुनें। स्क्रॉल डाउन कर के choose your default app mode में "डार्क" मोड चुनें। क्रोम डार्क मोड में बदल जाएगा।
iPhone पर गूगल क्रोम पर डार्क मोड कैसे लगाएं
अपने आईफोन पर गूगल क्रोम ऐप पर डार्क मोड लगाने के लिए आईफोन की सेटिंग्स में जाकर डिस्प्ले और ब्राइटनेस विकल्प पर जाएं और डार्क या ऑटोमेटिक चुनें।
अगर आपके आईफोन में डार्क मोड की कमी है तो आप इस तरह भी गूगल क्रोम पर डार्क मोड लगा सकते हैं।
इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और नीचे की ओर स्क्रॉल कर के एक्सैसिबिलिटी पर टैप करें।
डिस्प्ले और टेक्स्ट साइज़ को चुनें।
विजन के अंदर, क्लैसिक इन्वर्ट या स्मार्ट इन्वर्ट को चुनें। इस तरह आपका फोन फ्लैश होकर फौरन नए मोड में बदल जाएगा।
यह एडजस्टमेंट सभी मान्य ऐप्स पर लागू हो जाएगा।
Android Phone पर गूगल क्रोम पर डार्क मोड कैसे लगाएं
अगर आप एंडरोइड 5 या उससे ऊपर का OS इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल क्रोम के सेटिंग्स मेन्यू से ही डार्क मोड इनेबल कर सकते हैं।
Android डिवाइस पर गूगल क्रोम खोलें।
टॉप राइट कोर्नर पर "मोर" पर टैप करें और सेटिंग्स में जाकर थीम्स चुनें।
यहां से डार्क मोड या लाइट मोड चुन सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी सेविंग मोड होने पर ही क्रोम डार्क मोड में जाए तो आप सिस्टम डिफ़ाल्ट मोड भी चुन सकते हैं।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!