iOS को कुछ समय तो लगा है लेकिन समय के साथ साथ और धीरे धीरे यह अपने आप को बदल रहा है, और अब यह डेस्कटॉप-क्लास के ऑपरेटिंग सिस्टम की ओर बढ़ता जा रहा है। अगर हम iOS 13 यानी iOS के लेटेस्ट वर्जन की बात करें तो इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। iOS 13 में आपको बढ़िया फीचर्स तो मिल ही रहे हैं, इसके अलवा iPadOS 13 भी सामने आ चुका है, इनके माध्यम से आप अपने डिवाइस में लैपटॉप जैसा काम ले सकते हैं।
आपको बता देते है कि iOS 13 और iPadOS 13 में आपको ब्लूटूथ माइस का सपोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको PS4 और Xbox One Controllers और सफारी में भी कुछ नए बदलाव सामने आये हैं। इस नए वर्जन में आपको सफारी में एक नए अपडेट यह मिला है कि इसमें आपको पूरा डाउनलोड मैनेजर मिल रहा है, जो आपको iOS 13 और iPadOS 13 मिल रहा है।
अब जब आपने देख ही लिया है कि आपको सफारी में पूरा प्रॉपर डाउनलोड मैनेजर मिल गया है, तो अब आप इसकी मदद से किसी भी फाइल आदि को भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप नहीं जानते हैं कि आप कैसे यह फाइल्स डाउनलोड कर सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
आपको करना मात्र इतना ही है कि सफारी में (iOS 13) में किसी भी फाइल को ओपन करना है, और इंटरनेट पर इसके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है। अब देखेंगे कि डाउनलोड आइकॉन आपको सफारी के टॉप राईट कार्नर पर नजर आने वाला है। यहाँ आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। अब देखेंगे कि यह फाइल्स आपको लेटेस्ट डाउनलोड आइटम्स में मिलने वाली हैं।