अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ पैसे का डिजिटल लेनदेन करना चाहते हैं तो आप Google Pay के बारे में जरुर जानते होंगे, क्योंकि यह इस काम के लिए भारत में एक जाना माना डिजिटल पेमेंट ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप मात्र पैसे का ही लेनदेन आदि नहीं कर सकते हैं, बल्कि इसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें से एक मोबाइल रिचार्ज भी है। हालाँकि बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते है कि Google Pay के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज भी किया जा सकता है। इसके विपरीत बहुत से लोग इस बारे में सभी जानकारी रखते हैं और वह जानते है कि गूगल पे के माध्यम से आसानी से मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है।
अगर आप रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आईडिया (Vi), MTNL या BSNL के सब्सक्राइबर हैं तो आप बड़ी ही आसानी से अपने मोबाइल को गूगल पे के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं, इसके बड़े ही आसान से स्टेप हैं। हालाँकि इतना ही नहीं जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया था कि इसके माध्यम से आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे आप अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल आदि को भर सकते हैं, गैस बिल को भर सकते हैं, DTH Recharge आदि भी कर सकते हैं। हालाँकि आज हम गूगल पे की ज्यादा सेवाओं के बारे में न बताते हुए मोबाइल रिचार्ज कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
अगर आपने अभी तक अपने फोन में गूगल पे को डाउनलोड या इंस्टाल नहीं किया है तो सबसे पहला स्टेप है कि आपको इसे अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टाल करना है, ऐसा आप गूगल प्ले स्टोर या iOS मतलब ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अब आपको अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आपको इस एप्प में रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए आपको अपना नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से रजिस्टर करना होगा। अगर आप रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आईडिया (Vi), MTNL या BSNL के सब्सक्राइबर हैं तो आप बड़ी ही आसानी से अपने मोबाइल को गूगल पे के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं, आइये जानते हैं कि आप स्टेप बाय स्टेप ऐसा कैसे कर सकते है।